फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZ vs IND: ऋषभ पंत फिर बाहर, इन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज जीतने उतरा भारत

Wed, 29 Jan 2020 12:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम बुधवार को टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज सील करने के इरादे से उतरी है। विराट सेना की पूरी कोशिश होगी की वो इस मैच को जीत कर कीवी जमीन पर पहली बार टी-20 सीरीज फतह कर इतिहास रचे। शुरुआती दोनों मुकाबले में मिली जीत से विराट ब्रिगेड के हौसले बुलंद हैं। हैमिल्टन के सेडेन पार्क में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान कोहली ने टॉस के समय ही आज के मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर न्यूजीलैंड टीम को मात देने के लिए भारतीय टीम उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

ओपनिंग

रोहित शर्मा और केएल राहुल ही सीरीज के तीसरे मैच में भी टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। अभी तक रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है, लेकिन राहुल ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने दोनों ही मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली है। इस मुकाबले में टीम चाहेगी कि दोनी ही ओपनर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाए।

विज्ञापन

3 of 7
श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। विराट ने पहले मुकाबले में बेहतरीन 45 रन की पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह रन बनाने में सफल नहीं हो पाए थे। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर का खेलेंगे। अय्यर ने सीरीज दोनों ही मैच में धुंआधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे को भी शामिल किया गया है।

4 of 7
जडेजा-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में विराट ने दोनों को ही प्लेइंग 11 में मौका दिया है। जडेजा ने दूसरे मैच में बेहद ही सधी हुई गेंदबाजी की थी और दो विकेट चटकाए थे। वहीं, दुबे को भी एक विकेट मिला था।

विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

केएल राहुल ने जिस अंदाज में विकेटकीपिंग की है और अपनी बल्लेबाजी के साथ सामंजस्य बैठाया। उसको देखते हुए इस मैच में भी राहुल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

6 of 7
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर उनका साथ देंगे। स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। चहल ने सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और एक विकेट भी चटकाए थे। दूसरे मुकाबले में उन्हें विकेट नहीं मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे ,युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें