फ्रांस की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) की भारतीय ईकाई Renault India (रेनो इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपने सबसे नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger की कमर्शियल बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसने पहले दिन ही 1,100 से ज्यादा ग्राहकों को कार की डिलीवरी कर दी है। ऑल-न्यू Renault Kiger की बुकिंग चालू है। भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में उपलब्ध सबसे सस्ती एसयूवी कार को कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क पर 500 से अधिक आउटलेट्स के जरिए बुक कराया जा सकता है। इसके अलावा खरीदार कंपनी की वेबसाइट के जरिए इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। Renault Kiger एसयूवी की बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर की जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Renault Kiger 2021 Production Begins
- फोटो : Renault
रेनो इंडिया ऑपरेशंस के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर वेंकटराम ममिलापल्ले ने कहा, "हम काइगर के लिए हमारे ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया और हमारे डीलर पार्टनर्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।" उन्होंने कहा, "डस्टर के बाद, जिसने एसयूवी को न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में लोगों के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ बनाया, काइगर एसयूवी की चाहत रखने वाले ग्राहकों के एक बड़े वर्ग के लिए सुलभ बनाने के लिए तैयार है।"
विज्ञापन
3 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
कीमत
Renault Kiger इस समय भारतीय बाजार में बिकनेवाली सबसे सस्ती एसयूवी है। फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी ने दावा किया था उसकी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार भारत में सबसे सस्ती होगी। रेनो काइगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। जबकि टॉप एंड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.72 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
सुलभता के साथ-साथ पॉकेट फ्रेंडली होना, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कामयाबी का मूल मंत्र बन गया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस सेगमेंट में हाल के दिनों में ग्राहकों की बहुत ज्यादा दिलचस्पी बढ़ी है। Kiger अब इस सेगमेंट में अपने लिए जगह बनाना चाह रहा है। रेनो काइगर भारतीय बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धा वाले सेगमेंट में लॉन्च की गई है और कंपनी को उम्मीद है कि रेनो काइगर अपनी कम कीमत की वजह से धमाल मचाएगी।
विज्ञापन
5 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
इंजन
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी पहले Triber में कर चुकी है। एसयूवी के आकार की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही है। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है।
विज्ञापन
7 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
लुक और डिजाइन
रेनो काइगर एसयूवी के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं।
8 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं।
9 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
केबिन स्पेस और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
10 of 11
Renault Kiger
- फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
मुकाबला
रेनो के मुताबिक Kiger का निर्माण भारत में ही किया जा रहा और यह एक ग्लोबल उत्पाद होगा। भारतीय बाजार में नई Kiger कार का मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Vitara Brezza, Tata Nexon, Mahindra KUV300 और इस सेगमेंट की अन्य एसयूवी से होगा।