फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को मिले तानों का बेटे ने अपनी कूची से दिया जवाब, पिता के साथ दुनिया ने समझी महिलाओं के काम की अहमियत

Wed, 03 Mar 2021 02:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Anujath Sindhu - फोटो : Social Media
मां सुबह से देर रात तक घर के कामों में जुटी रहती। फिर भी पापा अक्सर ताना मार ही देते कि तुम काम ही क्या करती हो। मां ने इस ताने को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया था, कभी पलटकर अपने कामों को नहीं गिनाया। लेकिन उस मासूम के मन पर ये ताना हथौड़ी की चोट सा प्रहार करता था। ये प्रहार तब और घातक हो गया, जब मां हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़कर चली गई। इसके बाद 10 साल की उम्र में अनुजथ सिंधु विनयलाल ने अपनी मां के दैनिक कार्यों को पेंटिंग के जरिए न केवल अपने पिता को बल्कि दुनिया भर को बताया। अनुजथ की पेंटिंग इतनी प्रभावशाली है कि बनाने के चार साल बाद यानी 2021 के केंद्रीय बजट के कवर पर जगह दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अजुनाथ की पेंटिंग - फोटो : Social Media
केरल के त्रिशूर जिले के कुंडुवारा शहर निवासी अनुजथ सिंधु विनयलाल की पेंटिंग में कोई एक अकेली महिला नहीं है। अनुजथ की पेंटिंग में महिलाओं को सुबह उठने से लेकर देर रात तक अगल-अलग काम करते दिखाया गया है। इस पेंटिंग में महिलाओं को खाना बनाते, मुर्गिंयों को दाना डालते, सब्जी खरीदते, मसाले सुखाते, कुएं से पानी भरते, साफ-सफाई करते, बर्तन धोते, कपड़े धोकर सुखाते, बच्चों के बाल बांधते और पति को टिफिन देने जैसे 17 से अधिक काम करते दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
अनुजथ सिंधु विनयलाल - फोटो : Social Media
अनुजथ ने अपनी पेंटिंग का टाइटल 'एते अम्मायुम अयलवक्थे अम्मामारुम' यानी 'माय मदर एंड द मदर इन माय नेबरहुड' दिया है। इस पेंटिंग को पिछले साल केरल सरकार ने जेंडर बजट-2020 के कवर पर जगह दी थी। वहीं अब इसे केंद्रीय बजट पर जगह दी गई है। इसके बाद इस पेंटिंग के लिए इस नन्हे चित्रकार को दुनिया भर से सराहना मिली। 

4 of 6
अनुजथ सिंधु विनयलाल - फोटो : Social Media
अनुजथ ने कहा कि मेरे काम को बजट पेज पर जगह दिए जाने के बारे में पता चलने पर मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि यह पेंटिंग हमारे आसपास की सभी गृहणियों की आवाज है।
विज्ञापन

5 of 6
अनुजथ सिंधु विनयलाल - फोटो : Social Media
पिता बोले- बेटे ने वो दिखाया, जो मैं नहीं देख पाया
अनुजथ के पिता ने कहा कि मेरे बेटे पर मुझे नाज है। उसकी यह पेंटिंग अपनी मां की लाइफ के इर्दगिर्द है, उसने मुझे वो दिखाया, जिससे शायद मैं अनजान था, जिसे मैं नहीं देख पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुजथ सिंधु विनयलाल - फोटो : Anujath Sindhu Vinaylal
अनुजथ ने मां को याद करते हुए कहा कि मेरी बनाई पेंटिंग मेरी मां सिंधु को बहुत पसंद थी। अब वे हमारे साथ नहीं हैं। नवंबर, 2019 में का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब जब भी मुझे मां की याद आती है, मैं कूची और कैनवास लेकर बैठ जाता हूं। बता दें कि अनुजथ ने एक पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें मेडल और पुरस्कार राशि दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें