फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duster से Micra तक इन कारों पर मिल रहा 1.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

Mon, 14 Jan 2019 10:49 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Nissan discount
साल 2018 भारत में रेनो-निसान के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा है। Kwid और Duster के अलावा कोई भी अन्य मॉडल बिक्री के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। हालांकि 2019 में दोनों वाहन निर्माता भारत में बिक्री में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कुछ नए लांच के साथ-साथ एक नई रणनीति के लिए भी तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा, दोनों साथ साथ ग्राहकों को डीलरशिप की ओर लाने के लिए वर्तमान में कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रहा है। आइए बताते हैं इस जनवरी में रेनो-निसान और डैटसन द्वारा किस कार पर कितना ऑफर दिया जा रहा हैं।

                                   मात्र 4.55 लाख रुपए हो सकती है Wagon-R की कीमत, पढ़े पूरी जानकारी
विज्ञापन

Renault Kwid 

2 of 8
Renault KWID
भारत में रेनो की साख अगर कोई इस समय बचाये हुए है तो वह Kwid हैचबैक है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में इस सबसे छोटी कार को एक्सचेंज ऑफर के साथ पेश किया जा रहा है। Kwid पर तीसरे और चौथे वर्ष के लिए वारंटी कवर के साथ 20,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें कॉर्पोरेट छूट भी है। बता दें कंपनी इस साल Kwid पर आधारित एमपीवी भी लांच करेगी, जिसे अब तक आरबीसी (कोड नेम) से जाना जाता है। 

                     होंडा की यह लाजवाब सेडान कार अगले महीने होगी लांच, पढ़े पूरी जानकारी
विज्ञापन

Renault Duster

3 of 8
Renault duster
रेनॉल्ट डस्टर भारत में सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी है, कंपनी इस कार को जल्द ही एक नया रूप देकर लांच करेगी। लेकिन इससे पहले कंपनी इस पर अच्छी छूट दे रही है। डस्टर कार पर 30,000 रु तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ डस्टर पर 20,000 रुपए की नकद छूट भी दी जा रही है। कार के AWD वेरिएंट पर नकद छूट के अलावा एक साल का मुफ्त बीमा भी दिया जा रहा है।  वहीं कार पर 5,000 तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है ।

Renault Lodgy

4 of 8
Renault Lodgy
Renault Lodgy अपने सेगमेंट में काफी विशाल और आरामदायक MPV है। जिसका प्रमुख  प्रतिद्वंद्वी Mahindra Marazzo है। वर्तमान में, कंपनी इस कार पर 1.50 लाख रुपए तक की भारी छूट दे रही है। कार के स्टैंडर्ड और आरएक्सई वेरिएंट पर 50 लाख रुपए की छूट और स्टेपवे मॉडल के पर 1 लाख रुपए की नकद छूट दी जा रही है। बता दें, वर्तमान में कॉर्पोरेट छूट के रूप में 5,000 भी दिए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

Renault capture Automatic

5 of 8
Renault capture
रेनो की कैप्चर स्टाइलिश क्रॉसओवर खरीदारों का ध्यान खींचने में काफी हद तक विफल रही। हालांकि, कार की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, रेनो वर्तमान में कैप्चर पर 1.20 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कार पर 60,000 रुपए तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। बता दें, हाल ही में लांच होने वाली किक्स उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। 
विज्ञापन

Datsun redi-go

6 of 8
Datsun redi-go
निसान-डैटसन लाइनअप में RediGo सबसे छोटी कार है जिस पर कंपनी 1-वर्ष का मुफ्त बीमा और 7,5000 रुपए तक का कैशबैक उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा कार पर 3,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

Nissan Micra Active

7 of 8
nissan micra active
कंपनी माइक्रा पर 55,000 रुपए तक की छूट दे रही है इसके साथ ही 12,000 रुपए का कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कार पर 15,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए 7,000 की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। हालांकि, यदि आप माइक्रा एक्टिव वेरिएंट खरीदते हैं,तो नकद छूट मूल्य 22,000 रुपए तक है। 
विज्ञापन

8 of 8
nissan sunny
निसान की सबसे विशाल सेडान पर भी इस महीने डिस्काउंट उपलब्ध है  Sunny इस समय 54,500 तक की छूट के साथ उपलब्ध है। कार पर डिस्काउंट के साथ 12,500 का एक साल का फ्री इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही कार पर 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें