तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी में गंवाने के बाद अब 'विराट ब्रिगेड' को दूसरा मैच एडिलड में खेलना है। इससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव के शानदार डांस मूव देखने को मिले।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kedar jadhav
इंजरी के बाद टीम में वापसी करने वाले केदार जाधव के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अपने टीम मेट्स के सामने जाधव ने जबरदस्त ब्रेक डांस पेश किया।
देखें वीडियो:
विज्ञापन
3 of 5
rohit sharma 100
इस दौरान टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा मौजूद रहे। इतना ही, केदार जाधव के अलावा रोहित शर्मा के डांस का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।
4 of 5
ROHIT SHARMA 200
दरअसल बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शर्मा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में रोहित एक छोटी सी लड़की से फ्लॉस डांस सीख रहे हैं।
गौरतलब है कि सिडनी में खेला गया पहला वनडे मुकाबला भारतीय टीम ने 34 रन से गंवाया था। अगर टीम इंडिया अगले एडिलेड वनडे हार जाती है तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लेगी।