Revolt RV400 बाइक
- फोटो : Social
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
आकर्षक लुक और अग्रेसिव डिजाइन वाली Revolt RV400 बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,18,999 रुपये है। RV400 को बुक करने के लिए ग्राहकों को 7,999 रुपये देने होंगे। हाल ही में कंपनी ने RV400 इलेक्ट्रिक बाइक की भारी मांग के कारण अपनी इस बाइक की बुकिंग बंद कर दी है। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों ने इसे खूब पसंद किया है जिसकी वजह से इसकी ओवर बुकिंग हो गई है। कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसकी बुकिंग दोबारा शुरू की जाएगी। इस बाइक को खरीदन के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि बुकिंग शुरू होते ही ग्राहकों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।