फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan Special:अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट करें स्टाइलिश स्कूटर

Wed, 14 Aug 2019 08:50 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
best scooter for Raksha Bandhan Gift - फोटो : Amar Ujala
देशभर में 15 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जायेगा। रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई राखी बांधकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती है, और भाई अपनी बहन को कुछ-न-कुछ उपहार देता है। यदि आप अपनी बहन को कोई स्पेशल गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसे स्टाइलिश स्कूटर्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी बहन को पसंद आ सकते हैं। 
विज्ञापन

Honda Activa i

2 of 5
Honda Activa i - फोटो : Social

मॉडल: होंडा एक्टिवा आई
कीमत: 51254 रुपये  
इंजन: 110cc इंजन


होंडा ने एक्टिवा आई को खासतौर पर फीमेल को ध्यान में रखकर बनाया है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है और इसके फीचर्स रोजाना की जरूरत को पूरा करते हैं। इसमें दमदार 110cc का इंजन दिया है जोकि किफायती भी है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 51,254 रुपये है। इसका वजहं सिर्फ 103kg है इसलिए इसे चलाना भी काफी आसान है। इस रक्षाबंधन आप अपनी प्यारी बहन को होंडा का एक्टिवा आई गिफ्ट कर सकते हैं।  
विज्ञापन

TVS Scooty Pep Plus

3 of 5
TVS Scooty Pep Plus

मॉडल: स्कूटी पेप प्लस  
कीमत: 43,264 रुपये
इंजन: 87.8 cc इंजन


TVS  मोटर की स्कूटी पेप एक भरोसेमंद और किफायती स्कूटी है। आज भी यह मॉडल ग्राहकों को पसंद आ रहा है। इसे चलाना बेहद आसान है क्योकिं इसका वजन 95 किलोग्राम है। इसमें 87.8 cc का इंजन लगा है और यह वाकई किफायती भी है। स्कूटी पेप प्लस इस रक्षाबंधन यह आपकी बहन के लिए एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकती है।दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 43,264 रुपये से शुरू होती है।

Suzuki Burgman Street

4 of 5
सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट - फोटो : Suzuki

मॉडल: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट
कीमत: 69 हजार रुपये
इंजन: 125 cc इंजन


सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट एक बेहद स्टाइलिश स्कूटर है। इसमें काफी स्पेस मिलता है और यह आरामदायक भी है। इसमें 124.3cc का इंजन लगा है जो 8.6 PS की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर 'सुजुकी इको परफॉर्मेंस' टेक्नोलॉजी से भी लैस ही जिससे इसकी परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर बनती है। सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट की एक्स शोरूम कीमत 69 हजार रुपये से शुरू होती है। अगर आप अपनी बहन को एक पावरफुल स्कूटर गिफ्ट करना चाहते हैं तो बर्गमैन स्ट्रीट एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hero Pleasure Plus 110

5 of 5
Hero Pleasure

मॉडल: Pleasure+
कीमत: 47,300 रुपये
इंजन: 1110 इंजन

 फीमेल को ध्यान में रखते हुए हीरो ने Pleasure+ 110 को पेश किया है जोकि अब पहले से ज्यादा पावरफुल है। इसमें 110 cc का इंजन लगा है जो 8bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Pleasure+ 110 की कीमत 47,300 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है जैसे बैकलिट स्पीडोमीटर, फ्रंट ग्लॉवबॉक्स, साइड स्टैंड इंडिकेटर, USB चार्जर, LED बूट लैंप और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम। हीरो का यह लेटेस्ट स्कूटर गिफ्ट के लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें