विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार शाम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में कोहली ने अपना 19वां रन पूरा करते ही पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (1930 रन) के 26 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ा। कोहली अब कैरेबियाई टीम के खिलाफ 35 मैचों की 34 पारियों में 2032 रन बना चुके हैं। किसी एक देश के खिलाफ सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने का यह नया रिकार्ड है।