फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इस फिल्म में पहली बार हुई थी कार रेसिंग

विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Film
भारतीय परिवेश में कारों का अस्तित्व बहुत पुराना है। बॉलीवुड का कारों से बेहद पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड जब अस्तित्व में आया तबसे कारें इसकी साथी रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली बार कारों का प्रदर्शन बॉलीवुड फिल्म वक्त में किया गया। 1965 में आई फिल्म में लगभग 5 मिनट का कार रेसिंग का सीन है। इस सीन की सबसे खास बात ये है कि इसे उस समय के मुंबई के यातायात में हूबहू फिल्माया गया था। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से होकर राजकुमार और सुनील दत्त ओल्‍ड मुंबई हाईवे होते हुए जब खंडाला में अपनी रेस खत्म करते हैं। इस सीन को उस समय के हिसाब से बेहद खूबसूरती के साथ फिल्माया गया था।  
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Film
फिल्म के बारे में 
1965 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय सिनेमा की एक सफल फिल्म साबित हुई थी। राजकुमार, सुनील दत्त, शशी कपूर के अलावा इस फिल्म में साधना व शर्मीला टैगोर बेहद अहम रोल में थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वक्त - फोटो : Film
ओवरटेकिंग
खुली छत वाली इन दोनों ही कारों की मैनुअरेविलिटी देखने लायक। जिस तरह से एक दूसरे को राजकुमार व सुनील दत्त ओवरटेक करते हैं वह अब भी रेसरों के दिलों में रोमांच पैदा कर देती है। 
 

4 of 5
वक्त - फोटो : Film
कॉर्नरिंग
अगर आप कभी खंडाला गए हों तो वहां पर अब भी ऐसे ढेरों कॉर्नर मिलेंगे जहां से मुड़ते वक्त गाड़ियों के टायरों से चीख निकल जाती है। लाल व पैरट रंग की ये दोनों कारें बेहद खूबसूरती के साथ अपनी लाइन में ये कॉर्नरिंग लेती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वक्त - फोटो : Film
विनिंग लम्हा 
जैसे किसी कार रेसिंग में एक फिनिश प्वाइंट होता है उसी तरह खंडाला घाट पर जब राजकुमार अपनी लाल रंग की कार को ब्रेक करते हैं वह लाजवाब लगता है इसके बाद उनके पीछे सुनील दत्त अपनी गाड़ी लेकर पहुंचते हैं। तकनीकि रूप से इस रेसिंग के विजेता बनते हैं राजकुमार जिनको पुरस्कृत करने का जिम्मा ले रखा है साधना ने। लगभग 52 साल बाद भी यह सीन ऑटो उत्साहियों को देखने में मजेदार लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें