ओला स्कूटर का मालिक हाइपरचार्जर नेटवर्क में के किसी भी स्टेशन पर जाकर एक चार्जिंग पॉइंट पर अपने वाहन को चार्ज कर सकेगा। ग्राहक ओला इलेक्ट्रिक एप का इस्तेमाल कर रियल टाइम स्टेटस से चार्जिंग पर नजर रख सकते हैं। इतना ही नहीं वह इस एप के जरिए भुगतान भी कर सकेंगे।
World largest two-wheeler charging network : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क बनाने की योजना का खुलासा किया है। सॉफ्टबैंक द्वारा समर्थित ओला इलेक्ट्रिक की योजना है कि वह अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के सभी ग्राहकों को चार्जिंग की सुविधा देगी। ओला ने गुरुवार को अपने ओला हाइपरचार्जर नेटवर्क को पेश किया।
विज्ञापन
2 of 7
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola
400 शहरों में चार्जिंग स्टेशन
ओला इलेक्ट्रिक ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) इकोसिस्टम को बदलने के लिए अपने मजबूत इरादों को एक बार फिर जताया है। ओला का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा जो एक लाख से अधिक चार्जिंग पॉइंट्स के साथ 400 शहरों में फैला होगा। यह ओला के जल्द लॉन्च होने वाले ओला स्कूटर के साथ शुरू उसके आने वाले सभी दोपहिया वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क होगा।
विज्ञापन
3 of 7
Ola e scooter factory
- फोटो : Ola
2400 करोड़ का निवेश
ओला ने पिछले साल दिसंबर में एलान किया कि वह तमिलनाडु में अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की फैक्ट्री लगा रही है। इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ एक समझौते किया और अपने प्लांट के निर्माण में 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ओला के मुताबिक उसकी इस नई फैक्ट्री में 10,000 नौकरियां मिलेंगी। इस फैकट्री से साल में 20 लाख स्कूटरों का उत्पादन किया जा सकेगा। ओला के इस फैक्ट्री की एक साल के भीतर तैयार हो जाने की उम्मीद है।
4 of 7
Ola e scooter
- फोटो : Ola
पहले साल में 5000 चार्जिंग पॉइंट
इसके हाइपरचार्जर नेटवर्क की योजना इस दिशा में अगला बड़ा कदम है। ओला ने कहा है कि पहले साल में ही, कंपनी भारत में 100 शहरों में 5,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट लगा कर रही है, जो देश में मौजूदा चार्जिंग बुनियादी ढांचे से दोगुना है। ओला के हाइपरचार्जर नेटवर्क से न सिर्फ इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट खोजने में आसानी होगी। बल्कि ओला स्कूटर को जल्दी से चार्ज किया जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 7
Ola e scooter
- फोटो : Ola
50 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के मुताबिक वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगले कुछ महीनों में देश में लॉन्च कर सकती है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 7
Ola e scooter
- फोटो : Ola
चार्जिंग की होगी रियल टाइम निगरानी
ओला स्कूटर का मालिक हाइपरचार्जर नेटवर्क में के किसी भी स्टेशन पर जाकर चार्जिंग पॉइंट पर अपने वाहन को चार्ज कर सकेगा। ग्राहक ओला इलेक्ट्रिक एप का इस्तेमाल कर रियल टाइम स्टेटस से वाहन की चार्जिंग पर नजर रख सकेंगे। इतना ही नहीं वह इस एप के जरिए चार्जिंग के लिए भुगतान भी कर सकेंगे।
Bhavish Agarwal, Ola Cabs
- फोटो : For Representation Only
कंपनी का सपना
ओला के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ भाविश अग्रवाल का मानना है कि किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन की सफलता के लिए बुनियादी ढांचा बहुत अहम होता है। वे कहते हैं, "इलेक्ट्रिक वाहन मोबिलिटी का भविष्य हैं और हम एक इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक होने के यूजर एक्सपीरियंस की एक नए सिरे से कल्पना कर रहे हैं। एक व्यापक चार्जिंग नेटवर्क बनाने की हमारी योजना इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।" भाविश के मुताबिक, "दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा संख्या में टू-व्हीलर चार्जर नेटवर्क बनाकर, हम इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने वाले ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ाएंगे और बहुत तेज रफ्तार से उद्योग को इलेक्ट्रिक में स्थानांतरित करेंगे।"