फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter : इंतजार खत्म, 15 अगस्त को लॉन्च होगा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें पूरी डिटेल्स

Tue, 03 Aug 2021 11:03 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के सीईओ भाविश अग्रवाल ने मंगलवार को भारतीय बाजार में कंपनी के बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की तारीख का एलान कर दिया।
विज्ञापन
1 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
Ola Electric Scooter Launch Date In India Know All Details : Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) स्कूटर की लॉन्चिंग की तारीख से आखिरकार पर्दा उठ गया है। ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने मंगलवार को भारतीय बाजार में कंपनी के बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की तारीख का एलान कर दिया। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को अपनी आधिकारिक शुरुआत करेगा। इसी दिन ओला के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा होने की संभावना है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बुकिंग जुलाई के आखिर में शुरू की गई थी। और कैब एग्रीगेटर से इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता बनी कंपनी का दावा है कि इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 

भाविश अग्रवाल ने मंगलवार सुबह एक ट्वीट में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च की तारीख की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने  कहा कि स्कूटर की उपलब्धता की तारीखों के साथ-साथ इसके पूरे स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स भी साझा किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
किफायती होगा स्कूटर
लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में छा जाने वाले इस स्कूटर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये की टोकन राशि देकर की जा रही है। इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू की गई थी। ओला के मुताबिक बुकिंग शुरू होने के पहले चौबीस घंटों में ही कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई। कंपनी का कहना है कि बुकिंग की राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से कम हो सकती है और राज्यों से मिलने वाली सब्सिडी इसे और भी ज्यादा किफायती बना सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
मोटर और बैटरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।

4 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
वेरिएंट्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कितनी होगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। 
विज्ञापन

6 of 7
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
10 रंगों में आएगा
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हाल ही में भाविश अग्रवाल ने एलान किया कि ओला ई-स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में लॉन्च होगा। ई-स्कूटर के कलर ऑप्शन के बारे में भी भाविश ने ट्विटर के जरिए लोगों की पसंद के बारे में पूछा था और एक पोल कराया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में बताया। बहुप्रतीक्षित ओला ई-स्कूटर को कथित तौर पर 10 रंगों में पेश किया जाएगा। जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
सबसे बड़ा प्लांट
कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह - 'ऑनलाइन खरीदें' और 'होम डिलीवरी' का विकल्प से असल में कंपनी को फायदा हो सकता है जो इस समय तमिलनाडु में अपने नए प्लांट के पहले चरण को फिनिशिंग टच दे रही है। इस प्लांट को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री के रूप में बताया जा रहा है, और इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 2 लाख यूनिट्स को रोल आउट करने की हो सकती है। ऐसी कई रिपोर्टें आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें