फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter : ओला इलेक्ट्रिक फैक्ट्री लगभग हो चुकी है तैयार, कंपनी 15 अगस्त को लॉन्च करेगी ई-स्कूटर, जानें खास बातें

Wed, 04 Aug 2021 04:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Ola Electric Factory - फोटो : Twitter/@bhash
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिस फैक्ट्री में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाए जाएंगे, उसका निर्माण भी पूरा होने के करीब है। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने फ्लैगशिप स्कूटर के बारे में हर जानकारी साझा करते रहे हैं। अब एक बार फिर उन्होंने ट्विटर का सहारा लेकर ओला फ्यूचरफैक्ट्री की एक हवाई तस्वीर दिखाई है और प्लांट की स्थिति साझा की।

भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर फ्यूचरफैक्ट्री की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "ग्राउंड जीरो!" उनका ट्वीट तब आया जब उन्होंने खुलासा किया कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर देश में स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए बुकिंग जुलाई के आखिर में 499 रुपये में शुरू की गई थी। ओला ई-स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

2 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
कैब-एग्रीगेटर से ईवी निर्माता बनी कंपनी ने जानकारी दी थी कि इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लांट का पहला चरण जल्द ही चालू हो जाएगा। फैक्ट्री को रिकॉर्ड समय में चालू करने के लिए 10 मिलियन (एक करोड़) से ज्यादा मानव-घंटे की योजना बनाई गई है। फैक्ट्री शुरुआती चरण में 20 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर उतार सकेगी। मेगा फैक्ट्री इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की एक रेंज के लिए ओला के ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब (वैश्विक विनिर्माण केंद्र) के रूप में काम करेगी। इस प्लांट में तैयार किए गए ईवी को पूरे भारत में बेचा जाएगा और यूरोप, यूके, लैटिन अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 8
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
ओला फैक्टरी के भारत में सबसे ज्यादा ऑटोमैटिक होने का दावा किया जा रहा है। क्योंकि यह ओला के अपने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजन और तकनीकी स्टैक द्वारा संचालित होगा जो सभी कारखाने के संचालन में गहराई से इंटीग्रेटेड होगा। फैक्ट्री के पूरी तरह से चालू होने पर लगभग 5,000 रोबोट और ऑटोमेटेड गाइडेड व्हीकल्स (स्वचालित निर्देशित वाहन) तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इंडस्ट्री 4.0 टेक्नोलॉजी को शामिल करने के बावजूद इस कारखाने में 10,000 नौकरियां पैदा होंगी। 

4 of 8
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
इस साल की शुरुआत में, ओला इलेक्ट्रिक ने घोषणा की थी कि कंपनी 500 एकड़ जमीन पर एक मेगा फैक्ट्री का निर्माण कर रही है। इसने दोपहिया वाहनों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने के लिए दिसंबर में तमिलनाडु सरकार के साथ 2,400 करोड़ रुपये के एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण इस साल जनवरी में पूरा किया गया था और निर्माण कार्य फरवरी के आखिर तक शुरू हुआ था।
विज्ञापन

5 of 8
Ola Electric Scooters - फोटो : For Reference Only
वेरिएंट्स
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
मोटर और बैटरी
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन

7 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
कितनी होगी स्पीड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड के साथ आएगा। हालांकि हाल ही में कंपनी ने ऐसा इशारा किया था जिसके बाद इस स्कूटर के बारे में ज्यादातर चर्चा यह है कि एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद यह 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। भले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मुख्य रूप से शहर के आवागमन के लिए है, एक शानदार टॉप स्पीड इसे कभी-कभार हाईवे में सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प बना सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
10 रंगों में आएगा
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में, कंपनी ने पुष्टि की है कि स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा  जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।  कंपनी डायरेक्ट-टू-होम बिक्री मॉडल को अपना सकती है। कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह - 'ऑनलाइन खरीदें' और 'होम डिलीवरी' का विकल्प से असल में कंपनी को फायदा हो सकता है। ऐसी कई रिपोर्टें आई हैं जिनमें कहा गया है कि ओला इलेक्ट्रिक टेस्ला के मॉडल को अपना सकती है। जिसके तहत कंपनी के डीलर पार्टनर नहीं हैं, और इसके वह बजाय ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें