फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter: ओला के सीईओ ने चलाया पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, बोले- तैयार हों या नहीं, एक क्रांति आ रही है

Fri, 02 Jul 2021 03:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal on Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के बहुप्रतीक्षित लॉन्च से पहले, कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने इसकी एक झलक साझा की है कि यह कैसा दिखेगा और सड़कों पर चलने के दौरान इसका परफॉर्मेंस कैसा होगा। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ट्वीट कर अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो साझा किया है। साथ ही अग्रवाल ने दावा किया, "इस ट्वीट को पढ़ने में जितना समय लगाएंगे उससे कहीं तेजी से यह 0 से 60 की रफ्तार पकड़ लेता है! तैयार हों या नहीं, एक क्रांति आ रही है!" 

लॉन्चिंग डिटेल्स
ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी समय से इंतजार हो रहा है। उम्मीद है कि इस महीने के आखिर में इसकी कीमत का एलान कर दिया जाएगा। यह एथर एनर्जी के Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देगा।
विज्ञापन

2 of 5
Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal on Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है। भाविश अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक स्कूटर का वीडियो साझा किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
50 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। 

4 of 5
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
किफायती होगा स्कूटर
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग से पहले कीमत के बारे कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग एक लाख रुपये होने की उम्मीद है। लेकिन इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल ही में संशोधित की गई FAME II सब्सिडी का भी फायदा मिल सकता है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और मैन्युफैक्चरिंग के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी बढ़ाकर ईवी निर्माताओं पर बोझ कम किया है। हाल ही में भारी उद्योग विभाग ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलने वाले इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया गया है। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। यानी नई सब्सिडी दर पहले की सब्सिडी दर से 5,000 रुपये प्रति kWh ज्यादा है। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बाहन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ola Hypercharger Network - फोटो : Ola
दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क
ओला ने अप्रैल के महीने में अपने ओला हाइपरचार्जर नेटवर्क को पेश किया था। ओला के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग नेटवर्क होगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स होंगे, जिसे देशभर में 400 शहरों में बनाया जाएगा। ओला की यह परियोजना सॉफ्टबैंक द्वारा समर्थित है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना है कि वह अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के सभी ग्राहकों को चार्जिंग की सुविधा देगी। इस चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ओला स्कूटर और कंपनी की आगामी सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को चार्ज किया जा सकेगा। कंपनी ने तमिलनाडु राज्य सरकार के साथ एक समझौते किया और अपने प्लांट के निर्माण में 2400 करोड़ रुपये का निवेश किया है। ओला के मुताबिक उसकी इस नई फैक्ट्री में 10,000 नौकरियां मिलेंगी। इस फैकट्री से साल में 20 लाख स्कूटरों का उत्पादन किया जा सकेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें