फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल होती ओला: अब लंदन में दौड़ेगी भारतीय टैक्सी Ola, लंदनवासियों को मिलेगी ये 3 सर्विस

Tue, 11 Feb 2020 03:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ola cab
भारत में ऐप आधारित टैक्सी सर्वित देने वाली भारत की निजी कंपनी ओला ने अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार किए जाने वाले शहर और ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ओला ने कैब सर्विस शुरू की है। कंपनी यहां अपनी तीन तरह की सेवाएं मुहैया कराएगी। लंदन में ओला ने तीन श्रेणियों कंफर्ट, कंफर्ट एक्सएल तथा एक्जीक्यूटिव राइड श्रेणियों में सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी के अपने प्लेटफॉर्म पर 25,000 से ज्यादा वाहन चालकों को रजिस्टर्ड किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bhavish Agarwal, Ola Cabs - फोटो : Social Media
ओला को उम्मीद है कि इस बाजार में कदम रखने से उसकी वैश्विक ताकत बनने के सफर की शुरुआत होगी। ओला के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भवीश अग्रवाल ने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा, "लंदन वास्तव में कैब सेवा उद्योग में वैश्विक ताकत और शीर्ष कंपनी बनने की हमारी यात्रा की शुरुआत है। बहुत कम भारतीय ब्रांड हैं जो इस पैमाने पर और महत्वाकांक्षा के साथ वैश्विक बाजार में आते हैं। हमारी यात्रा और सफलता एक कीर्तिमान स्थापित करेगी।" 
 
विज्ञापन

3 of 5
Ola Cabs

अहम हैं 3 महीने

भवीश ने कहा कि अगले तीन महीने परिचालन के लिहाज से काफी अहम हैं। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी तीन चीजों चालक, सुरक्षा और स्थानीय अधिकारियों एवं नियामकों के साथ सहयोग का रुख रखने पर ध्यान देगी। ओला इंटरनेशनल के प्रमुख सिमॉन स्मिथ ने कहा, "हम लंदन में परिचालन चालू करने को लेकर रोमांचित हैं। यह हमारे व्यवसाय के लिहाज से एक अहम उपलब्धि है। यह लोगों को जोड़ने की हमारी महत्वाकांक्षा की दिशा में अगले कदम को दर्शाता है।" 

4 of 5
Ola Cabs

ग्लोबल होती ओला 

ओला ने अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय की शुरुआत पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया से की थी। इसके बाद अगस्त में ब्रिटेन के कार्डिफ शहर में कदम रखा जिसके बाद कंपनी ने बर्मिंघम, लिवरपूल, एक्सेटर, रीडिंग, ब्रिस्टल, बाथ, कोवेंट्री और वारविक में अपनी सेवाओं का विस्तार किया। ब्रिटेन के 28 क्षेत्रों में ओला के नेटवर्क से 35 हजार ड्राइवर जुड़े हुए हैं। ओला ने पिछले साल नवंबर के महीने में न्यूजीलैंड में अपने कारोबार को शुरू किया था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 33 शहरों में ओला के 85 हजार चालक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ola Cabs

2010 में शुरु हुई थी कंपनी 

ऐप आधारित ओला कैब सर्विस की शुरुआत दिसंबर 2010 में बेंगलुरु में हुई। भावेश अग्रवाल और अंकित भाटी ने इस टैक्सी कंपनी को एक स्टार्टअप के रूप में शुरू किया था। तेजी से बढ़ते हुए इस सफर के दौरान ओला ने कई टैक्सी कंपनियों का अधिग्रहण भी किया। इस समय कंपनी की वैल्यू 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें