फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग: टेस्ला को भारत में बनानी चाहिए इलेक्ट्रिक कार, तब मिलेंगे टैक्स के फायदे

Fri, 22 Oct 2021 05:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात टैक्स में कमी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यालय का रुख किया है। इस रिपोर्ट के एक दिन बाद नीति आयोग ने टेस्ला से भारत में निर्माण शुरू करने का आग्रह किया है और केंद्र से टैक्स बेनिफिट्स का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
Elon Musk Tesla Cars - फोटो : For Reference Only
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात टैक्स में कमी का आग्रह करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यालय का रुख किया है। इस रिपोर्ट के एक दिन बाद नीति आयोग ने कार निर्माता से भारत में निर्माण शुरू करने का आग्रह किया है और केंद्र सरकार से मिलने वाले टैक्स बेनिफिट्स का आश्वासन दिया है। 

यह टिप्पणी नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार को एक सम्मेलन में बोलने के दौरान की। उन्होंने टेस्ला से आग्रह किया कि उसे भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों का निर्यात करने के लिए CBU (कंप्लीट बिल्ड यूनिट) का रास्ता नहीं चुनना चाहिए। बल्कि इसके बजाय एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाना चाहिए और भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करते हुए रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए।

कुमार ने कहा, "आओ और भारत में निर्माण करो, आपको (टेस्ला) सभी टैक्स लाभ मिलेंगे जो आप चाहते हैं। यह तर्क कि हम भारत में तैयार उत्पादों का निर्यात करके एक बाजार बनाएंगे... एक पुराना तर्क है और हम इससे आगे बढ़ गए हैं।" 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
पीएमओ में की अपील
अपने बहुप्रतीक्षित लॉन्च से पहले, टेस्ला इलेक्ट्रिक कारों पर आयात शुल्क को कम करने की कोशिश करने के लिए भारत में लॉबियिंग कर रही है। कार निर्माता और उसके सीईओ एलन मस्क मानते हैं कि भारत में यह टैक्स बहुत अधिक है। हाल की रिपोर्टों के अनुसार, टेस्ला के अधिकारियों ने सितंबर में एक बंद दरवाजे की बैठक में उच्च टैक्स के संबंध में कंपनी की चिंताओं को सामने रखने के लिए पीएम के अधिकारियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन

3 of 6
Tesla Model I - फोटो : Tesla
टेस्ल के तर्क
टेस्ला ने इलेक्ट्रिक कारों पर स्टैंडर्ड तौर पर टैक्स को 40 प्रतिशत करने की मांग की है, चाहे सीमा शुल्क कुछ भी हो। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले 10 प्रतिशत सामाजिक कल्याण सरचार्ज को भी वापस लेने की मांग की है। टेस्ला ने सरकार को अपने तर्क दिए हैं कि ईवी पर आयात शुल्क को 40 प्रतिशत तक कम करने से वे ज्यादा किफायती हो जाएंगे और इससे बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। 

4 of 6
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
टैक्स कटौती पर विचार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार 40,000 डॉलर (करीब 30 लाख रुपये) से कम मूल्य के आयातित इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टैक्स की दर को 60 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने पर चर्चा कर रही है, जिसमें कार की लागत, बीमा और माल ढुलाई शामिल है। 40,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए, सरकार टैक्स को 100 प्रतिशत से घटाकर 60 प्रतिशत करने पर विचार कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tesla Model X - फोटो : Tesla
स्थानीय प्लांट पर मस्क का एलान
इस साल की शुरुआत में एलन मस्क ने सबसे पहले उच्च टैक्स पर चिंता व्यक्त की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर मस्क ने कहा था कि अगर कंपनी वाहन आयात में सफल होती है तो भारत में एक स्थानीय कारखाना की "काफी संभावना" है, लेकिन ईवी पर टैक्स अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाटा मोटर्स - फोटो : For Reference Only
घरेलू निर्माताओं ने किया विरोध
मस्क की इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की मांग ने भारत में काम कर रहे कार निर्माताओं के बीच एक बहस शुरू कर दी। टेस्ला की मांगों को मर्सिडीज और ह्यूंदै से समर्थन मिला है। जबकि देश में कुछ सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करने वाले टाटा मोटर्स जैसे वाहन निर्माताओं ने इसका विरोध किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें