हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) काफी लोकप्रिय हो गई जहां इसकी जबरदस्त बुकिंग हुई है। निसान मैग्नाइट हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में पांच में से चार स्टार हासिल करने में कामयाब रही है। इस कार की सुरक्षा से जुड़ी सेफ्टी क्रैश टेस्ट की पूरी रिपोर्ट अब सार्वजनिक की गई है। जिसमें निसान मैग्नाइट के उन सभी बिन्दुओं के बारे में विस्तार से बताया गया है कि जहां यह सब-कम्पैक्ट एसयूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है और कहां चूक गई।
विज्ञापन
2 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
कितने पॉइन्ट मिले
मैग्नाइट निसान की दूसरी एसयूवी है जिसका आसियान NCAP ने साल 2020 के दौरान परीक्षण किया। यह एसयूवी एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले।
विज्ञापन
3 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
टक्कर से कितनी सुरक्षित है कार
आसियान NCAP की सेफ्टी टेस्ट क्रैश रिपोर्ट (एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन श्रेणी) के अनुसार, अगर कार की सामने से टक्कर होती है तो चालक की छाती पर चोट का खतरा है। जबकि सामने की सीट पर बैठे यात्री के सीने और निचले पैरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा है। मैग्नेट का कम्पार्टमेंट फ्रंट ऑफसेट टेस्ट में स्थिर रहा, जबकि साइड से टक्कर लगने की स्थिति में, ड्राइवर के सीने के लिए पर्याप्त सुरक्षा थी।
4 of 6
Nissan Magnite Interior
- फोटो : Nissan
मैग्नाइट के सेफ्टी फीचर्स
Nissan Magnite कार में सुरक्षा के लिहाज से कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में 2 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं यानि ड्राइवर और फ्रंट सीट पैसेंजर दोनों के लिए एयरबैक की व्यवस्था है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और फ्रंट सीट में बैठे दोनों यात्रियों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम शामिल हैं जो इसके सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, इस 5-सीटर एसयूवी में ISOFIX और टॉप टीथर स्टैंडर्ड मिलते हैं यानी सभी वेरिएंट्स में दिए जाते हैं। कार के सेफ्टी फीचर्स में ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटर और अन्य कई चीजें शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
भारतीय मॉडल की हुई टेस्टिंग
निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली। टेस्ट किया गया इंडोनेशियन-स्पेक निसान मैग्नाइट कार भारत में बनाया गया मॉडल था।
कितनी है कीमत
निसान इंडिया ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite की कीमतें नए साल से बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इस एसयूवी को पिछले साल 2020 में भारतीय बाजार में 4.99 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इसके बेस वेरिएंट की कीमत बढ़ गई है, जो अब 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है। बाकी अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।