फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम हुईं मामा-भांजे की लग्जरी कारें, मात्र 3.29 करोड़ में बिकीं Rolls Royce और Porsche

Fri, 26 Apr 2019 08:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nirav Modi Rolls Royce Ghost
पीएनबी स्कैम के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लग्जरी कारों की नीलामी आखिरकार हो ही गई। सरकारी कंपनी एमएसटीसी ने गुरुवार को ऑनलाइन के जरिए नीरम मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी की 13 कारों की नीलामी की। प्रवर्तन निदेशालय को इस नीलामी के जरिए 3.29 करोड़ रुपये मिले। मोदी और चोकसी दोनों ही 13,570 करोड़ के पीएनबी स्कैम में आरोपी हैं।  
 
विज्ञापन

11 कारें नीरव मोदी की और 2 कारें मेहुल चौकसी की

2 of 5
Nirav Modi Cars
नीरव मोदी से बैकों के 12,500 करोड़ रुपये की रिकवरी करने के लिए उसकी बेशकीमती कारों और कीमती पेंटिंग्स को और शानदार लग्जरी कारों की ऑनलाइन नीलामी होनी थी। इनमें नीरव मोदी की दो होंडा ब्रायो, टोयोटा इनोवा, होंडा सीआरवी, टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा सुपर्ब, टोयोटा कोरोला एल्टिस और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा समेत 11 कारें नीरव मोदी और बीएमडब्ल्यू और टोयोटा इनोवा मेहुल चौकसी की थीं।
 
विज्ञापन

रॉल्स रॉयस घोस्ट की रिजर्व कीमत 1.38 करोड़ रुपये

3 of 5
Nirav Modi Rolls Royce
इन कारों में एक सिल्वर रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट जिसकी रिजर्व कीमत 1.38 करोड़ रुपये, एक पोर्शे की रिजर्व कीमत 54.60 लाख रुपये, एक लाल मर्सीडीज बेंज, जिसकी रिजर्व कीमत 14 लाख रुपये, एक सफेद मर्सीडीज बेंज जिसकी रिजर्व कीमत 37.80 लाख रुपये, एक बीएमडब्ल्यू कार जिसकी रिजर्व कीमत 9.80 लाख रुपये और होंडा ब्रियो की 2.38 लाख रुपये थी।
कार का नाम बेस कीमतें
Rolls Royce Ghost Rs 1.38 crore
Porsche Panamera Rs 54.60 lakh
Mercedes-Benz GL350 Rs 37.8 lakh
Mercedes-Benz CLS350 Rs 14 lakh
Honda Brio 1 Rs 2.38 lakh
Honda Brio 2 Rs 2.66 lakh
Toyota Innova 2.5 Rs 8.75 lakh
Honda CR-V Rs 10.15
Toyota Fortuner Rs 9.10 lakh
Skoda Superb Elegance Rs 5.25 lakh
Toyota Corolla Altis Rs 3.50 lakh
BMW X1 Rs 9.80 lakh
Toyota Innova Crysta Rs 10.50 lakh

बोली लगाने वाले की जब्त हो सकती है रकम

4 of 5
Nirav Modi Watches
बोली लगाने वाली सरकारी कंपनी एमएसटीसी की शर्तों के मुताबिक बोली लगाने वाले को इनमें से किसी कार की बोली लगाने के लिए सूचीबद्ध रिजर्व कीमत के 5 पर्सेंट के बराबर रकम एक एस्क्रो अकाउंट में जमा करानी थी। अगर वह व्यक्ति इस बीच पैसा जमा कराने में अक्षम होता है, तो उसके बयाने की रकम जब्त कर ली जाएगी। इससे पहले इनकम टैक्स विभाग ने हाल ही में नीरव मोदी की पेंटिंग्स की नीलामी की थी, जिसमें 59.37 करोड़ रुपये रिकवर हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार हो चुका है नीरव मोदी

5 of 5
Nirav Modi and Mehul Choksi
प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल फरवरी में नीरव मोदी की दूसरी रॉल्स रॉयस सीज की थी। ईडी को पता चला था कि उसके नाम पर रजिस्टर्ड कार कंपनी के सर्विस सेंटर में खड़ी है। नीरव मोदी को हाल ही में एक अन्य मामले में लंदन में गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चौकसी एंटीगुआ में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें