फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदने जा रहे हैं नई बलेनो, जानें नए हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाले इंजन में क्या है खास

Fri, 26 Apr 2019 08:11 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Maruti baleno hybrid-2019
हाल ही में मारुति ने देश की टॉप-10 कारों में शामिल बलेनो के इंजन को अपग्रेड किया है। मारुति ने बलेनो में 1.2 लीटर के इंजन को अपग्रेड किया है। नई बलेनो में 1.2 लीटर का डुअल जेट हाइब्रिड इंजन लगाया है, जो केवल डेल्टा और जीटा वेरियंट में ही होगा। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या आपको बलेनो का हाइब्रिड वर्जन खरीदना चाहिए...

LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

1.2 लीटर हाइब्रिड K12C डुअलजेट इंजन

2 of 7
Maruti suzuki baleno-1
बलेनो के डुअल जेट हाइब्रिड को केवल डेल्टा और जीटा वेरियंट में ही उतारा गया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.25 लाख रुपये से लेकर 7.86 लाख रुपये तक है। नई 1.2 लीटर हाइब्रिड K12C डुअलजेट इंजन में दो फ्यूल इंजेक्टर्स, हर सिलेंडर में 2 इनटेक वॉल्व्स लगाए गए हैं। वहीं वर्तमान में आ रही बलेनो केवल एक फ्यूल इंजेक्टर्स के साथ आती है। डुअल VVT (वैरियेबल वाल्व टाइमिंग) से न केवल परफॉरमेंस इंप्रूव होती है, साथ ही माइलेज भी बढ़ता है।
 
विज्ञापन

25 प्रतिशत कम नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन

3 of 7
Maruti suzuki baleno-2
नए इंजन में एग्जास्ट सिस्टम पर काम किया गया है और इसमें सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होने वाला फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगाया है। साथ ही बेहतर उत्सर्जन के लिए कार में कई सेंसर्स भी लगाए गए हैं। वहीं इंजन के बीएस-6 मानकों के अनुरूप होने से यह 25 प्रतिशत कम नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन करेगा। इस टेक्नोलॉजी से इंजन साफ-सुथरा रहता है।
 

नए इंजन में डुअल बैटरी सेटअप

4 of 7
2019 Maruti Baleno Facelift Front
इसके इलावा बलेनो में लगाए गए नए इंजन में डुअल बैटरी सेटअप के साथ सुजुकी का नेक्स्ट जेनरेशन प्रोग्रेसिव एसएचवीएस माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा। इस बैटरी सेटअप में लेड-एसिड के अलावा लीथियम ऑयन बैटरी भी होगी, जो टॉर्क असिस्ट फंक्शन की तरह काम करेगी। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर) भी होगा   
 
विज्ञापन

ब्रेक एनर्जी सिस्टम से लीथियम आयन बैटरी रिचार्ज

5 of 7
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift Price
नए हाइब्रिड सिस्टम से बलेनो में नया टॉर्क असिस्ट फंक्शन मिलेगा, वहीं स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी इंप्रूव होगा। इसका मोटर फंक्शन इंजन पावर असिस्ट देता है, जो माइलेज को बढ़ाने में मदद करता है। टॉर्क असिस्ट फंक्शन के अलावा नया हाइब्रिड सिस्टम कार की ब्रेक एनर्जी सिस्टम से लीथियम आयन बैटरी रिचार्ज करेगा।
विज्ञापन

कौन सा वेरियंट खरीदें

6 of 7
2019 Maruti Baleno Facelift Launch
हालांकि इस हाइब्रिड सिस्टम को केवल दो ही वेरियंट में लांच किया गया है। लेकिन इसे टॉप वेरियंट में भी लांच करना चाहिए था। संभव है कि मारुति अगले साल तक सभी वेरियंट में हाइब्रिड का फीचर उपलब्ध कराए। वहीं अगर जीटा और डेल्टा वेरियंट की तुलना करें, तो जीटा वेरियंट में ज्यादा फीचर दिए गए हैं। बलेनो में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 88 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह 5 स्पीड मैनुअल के साथ आती है।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजुकी ik2 कॉन्सैप्ट हुई ती लांच

7 of 7
suzuki ik2 concept
वर्तमान में आ रही बलेनो को पहली बार 2015 के जिनेवा मोटर में सुजुकी ik2 कॉन्सैप्ट के तौर पर शोकेस किया गया था, और उसी साल में भारत में बबलेनो की लान्चिंग की गई। वहीं बलेनो सुजुकी पहली ऐसी कार है, जिसे भारत में ही बनाया गया है और जापान में निर्यात किया जा रहा है। 1.2 लीटर ड्यूलजेट, ड्यूल पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की कीमत 7.25 लाख रुपये है, जबकि जेटा संस्करण की कीमत 7.86 लाख रुपये है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें