देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) का न्यू जेनरेशन स्कूटर कैसा होगा। इसकी जानकारी स्कूटर लॉन्च होने से पहले सामने आ गई है। Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का मोटर स्कूटर Honda Activa 5G का नेक्सट जेनेरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) 15 जनवरी को लांच होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले लीक हुए दस्तावेज से नई Honda Activa 6G की कई जानकारी सामने आ गई है।
विज्ञापन
2 of 6
Honda Activa 5G limited edition
- फोटो : Google
पावर
Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) में BS6 उत्सर्जन मानक वाला इंजन होगा। BS6 मॉडल में 109.51cc का इंजन होगा। जबकि BS4 मॉडल में इंजन की पावर 109.19cc है। कंपनी नए Activa 6G में कार्ब्युरेटर की बजाय फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी दे सकती है। हालांकि लीक हुए दस्तावेज में इसका खुलासा नहीं हुआ है। नया एक्टिवा पहले वाले वर्जन की तुलना में कम ताकतवर होगा। Activa 5G की पावर 7.96hp है, जबकि Activa 6G में 7.79hp पावर मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 6
Honda Activa 5G limited edition
- फोटो : Google
डिजिटल होगा स्पीडोमीटर
Activa 6G की जानकारी लीक करने वाले दस्तावेज में लिखा है 'एलईडी और डिजिटल स्पीडोमीटर'। यानी स्कूटर में एलईडी हेडलाइट और डिजिटल स्पीडोमीटर होंगे। डिजिटल स्क्रीन पर ईंधन खपत और किलोमीटर समेत अन्य जानकारियां डिस्पले होंगी। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट में बताया गया है कि नए Activa 6G में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और कॉल अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
4 of 6
Limited Edition Activa 5G
- फोटो : honda
फीचर्स
Activa 6G में साइलेंट स्टार्ट सिस्टम मिल सकता है। होंडा के BS6 दोपहिया गाड़ियों में यह फीचर मिलता है। नए स्कूटर में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वही इसके एंट्री लेवल वैरिएंट में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिल सकता। साथ ही इसमें ऑटो स्टार्ट-स्टॉप फीचर नहीं मिलने की संभावना है क्योंकि यह बीएस6 ऐक्टिवा 125 से सस्ता मॉडल है।
विज्ञापन
5 of 6
Limited Edition Activa 5G
- फोटो : honda
डायमेंशन
Activa 6G की लंबाई-चौड़ाई BS4 इंजन वाले Activa 5G से अलग है। Activa 6G की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 1,833mm, 697mm और 1,156mm है। Activa 5G की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 1,761mm, 710mm और 1,158mm है। Activa 6G का वीलबेस 1,260mm है, जो Activa 5G से 22mm लंबा है। वहीं नए स्कूटर का कर्ब वेट 283 किलोग्राम है।
नई Honda Activa 6G, एक्टिवा 5G से 5-7 हजार रुपये महंगी हो सकती है। दिल्ली में Activa 5G की एक्स शोरूम कीमत 56 हजार रुपये से शुरू होती है। Activa 6G 110cc वाला दूसरा स्कूटर होगा, जिसमें BS6 इंजन मिलेगा। इससे पहले टीवीएस जूपिटर में 110cc BS6 इंजन है।