फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी के लिए कितना नया होगा साल 2020, या खत्म हो जाएगा करियर?

Fri, 03 Jan 2020 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
नए साल का आगमन हो चुका है। टीम इंडिया के लिए पुराना साल बेहद खास रहा। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने साल 2019 में खूब सारे मैच जीते। मगर कमी दिखी तो भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की। 
 
विज्ञापन

2 of 8
एमएस धोनी - फोटो : social media
जी हां, पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह घोनी काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बार अब तक उन्होंने बल्ला नहीं थामा है, लेकिन फैंस के जेहन में यह सवाल लगातार उठ रहे हैं कि आखिर धोनी की वापसी कब होगी? 
विज्ञापन

3 of 8
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सवाल यह भी है कि क्या आईपील से पहले टीम इंडिया में धोनी की वापसी होगी? या फिर आईपीएल 2020 धोनी का भविष्य तय करेगा। ये सारी बातें धोनी को लेकर फैंस के जेहन में घुमर रहे हैं।
 

4 of 8
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
इससे इतर सबसे बड़ा और अति महत्वपूर्ण सवाल तो यह कि भारत को दो-दो विश्व कप दिलाने वाले धोनी 2020 टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन पाएंगे? या फिर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बन पाना आईपीएल 2020 में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

5 of 8
एम एस धोनी - फोटो : social Media
गौरलतब है कि धोनी वर्ल्ड कप बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया। उन्होंने इस दौरान टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताए। तब से अब तक वह किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहे। इस दौरान उनके संन्यास लेने की खबरें भी सामने आ रही थी। मगर ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

6 of 8
एम एस धोनी - फोटो : social Media
धोनी के संन्यास को लेकर बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी कहा था, ' धोनी को खुद तय करना है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं। यह उनका फैसला होगा कि वह क्या करना चाहते हैं। मैंने उनसे बात नहीं की है। धोनी ने अपने भविष्य के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है।'

 
विज्ञापन

7 of 8
एम एस धोनी - फोटो : social Media
भारत को आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी दिलाने वाले धोनी को लेकर सभी के मन में उत्सुकता है कि मैदान पर उनकी वापसी कब होगी? हां ये और बात है कि वर्ल्ड कप 2019 में महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म बेहद खराब रहा। 
विज्ञापन

8 of 8
एम एस धोनी - फोटो : social Media
38 साल के धोनी ने वर्ल्ड कप 2019 में खेले नौ मैचों की 8 पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 45.50 की औसत से 273 रन बनाए। मगर क्रिकेट के इस चैम्पियन के मैदान पर वापसी का सबको बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें