फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई Bajaj Pulsar 125 अगले महीने होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Fri, 09 Aug 2019 08:40 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Bajaj Pulsar 125 - फोटो : Social
अब यह खबर पक्की हो चुकी है कि बजाज ऑटो अपनी नई Pulsar 125 भारत में लॉन्च होने जा रही है। बजाज ऑटो की तरफ से इस बात की पुष्टि अमर उजाला ऑटो टीम को मिल चुकी है। लेकिन कंपनी ने अभी तक यह साफ़ नहीं किया है कि Pulsar 125 को किस महीने में लॉन्च किया जायेगा लेकिन हमारे सोर्स के मुतबिक यह अगले महीने (सितम्बर) में लॉन्च हो सकती है। और हम आपको अगले महीने इस बाइक कि पहली झलक जरूर दिखा देंगे।  
विज्ञापन

अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक !

2 of 3
Bajaj Pulsar 125 - फोटो : Social
माना जा रहा है कि नई Pulsar 125 अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक होगी, फिलहाल इस सेगमेंट में हीरो ग्लैमर और होंडा की शाइन सबसे ज्यादा लोकप्रिय बाइक्स हैं जिसमें शाइन तो काफी लम्बे समय समय टॉप पर है। इंजन की बात करें तो बाइक में फ्यूल इंजेक्शन वाला 124.45cc  का सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 12hp की पावर और 11Nm का टॉर्क देगा है। यह  इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। 125cc सेगमेंट में बजाज ऑटो के पास फिलहाल ऐसी कोई बाइक नहीं है जिसे हम एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में देख सकें, जबकि इससे पहले बजाज ने इस सेगमेंट में कई बाइक्स लॉन्च भी की हैं लेकिन कोई भी बाइक लम्बी रेस का घोड़ा साबित नहीं हो सकी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सेफ्टी फीचर्स

3 of 3
Bajaj Pulsar 125 - फोटो : Social
नए सेफ्टी नियमों के अनुसार भारत में 125cc से ज्यादा क्षमता वाली बाइक्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) अनिवार्य है। लेकिन नई Pulsar 125 में 125cc का इंजन मिलेगा तो यह बाइक बिना ABS  के साथ आएगी। लेकिन इसमें बेहतर सेफ्टी के लिए कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) को शामिल किया जायेगा।  इसके अलावा इसका लुक्स भी काफी स्पोर्टी होगा। जोकि यूथ को आकर्षित करेगा। ऐसे में कायास लगाए जा रहे हैं कि नई Pulsar NS125 की कीमत 65 हजार के आस-पास रहने की उम्मीद है। इस समय होंडा शाइन की की कीमत 58 हजार रुपये से शुरू होती है जबकि हीरो ग्लैमर की कीमत 70 हजार रुपये से शुरू होती है।
 
फोटो: Pulsar NS125  (इंटरनैशनल मॉडल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें