Mahindra electric cars
- फोटो : Social
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की है कि कंपनी भारत में 3 नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। पहली तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमडी पवन गोयनका ने बताया कि तीन नई इलेक्ट्रिक कारें पेश की जायेंगी, जिनमें KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन, जोकि eKUV100 के नाम से आएगा। कंपनी इसे इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी। इसके अलावा अगले साल (2020) में कंपनी XUV300 का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी। जबकि फॉर्ड अस्पायर के इलेक्ट्रिक वर्जन को महिंद्रा के बैज (कार का महिंद्रा वेरियंट) के साथ लॉन्च किया जाएगा। जोकि 2021 में बाजार में आएगा।