फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति विटारा ब्रेजा और सियाज पर मिल रही है जबरदस्त छूट, कई एक्स्ट्रा ऑफर भी शामिल

Mon, 06 May 2019 01:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
Maruti Suzuki Ciaz 1.5 diesel engine
इन दिनों भारतीय कार बाजार में पैंसेजर व्हीकल्स का बाजार डाउन है। तकरीबन सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां कारों की कम बिक्री से परेशान हैं। हालांकि बिक्री कम होने के पीछे कई वजह हैं। वहीं कार कंपनियां तरह-तरह के डिस्काउंट ऑफर करके इस चुनौती से पार पाने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही है।
 
विज्ञापन

2019 मारुति सुजुकी ऑल्टो 800

2 of 12
New Alto

डिस्काउंट- 35 हजार रुपये तक

मारुति ने हाल ही में अपने एंट्री लेवल हैचबैक ऑल्टो को अपग्रेड किया है। नए अपग्रेड के बाद ऑल्टो पहले से ज्यादा स्मार्ट और रिफ्रेश हो गई है। मारुति ऑल्टो पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 2 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस का ऑफर मिल रहा है। ययह डिस्काउंट ऑल्टो के सभी वैरियंट्स पर लागू है।
 
विज्ञापन

2019 मारुति सुजुकी ऑल्टो के10

3 of 12
maruti Suzuzki Alto K10

डिस्काउंटः 45 हजार रुपये तक

मारुति ने इस साल की शुरुआत में के10 का नया वर्जन लांच किया था। कंपनी अब इस पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके मैनुअल वर्जन पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, जबकि एएमटी वर्जन पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट है, वहीं दोनों ही वेरियंटस पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

मारुति ईको

4 of 12
मारुति सुजुकी ईको - फोटो : Maruti Suzuki

डिस्काउंट- 15 हजार रुपये तक

ईको पर मारुति 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कॉमर्शियल सेगमेंट में ईको बेहद पॉपुलर है। मारुति अपनी इस कार पर 5 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।   
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सिलेरियो

5 of 12
maruti celerio safety features

डिस्काउंटः 45 हजार रुपये तक।

मारुति सुजुकी अपनी इस हैचबैक कार पर 45 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। यह छूट ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों वेरियंट पर मिल रहा है। सिलेरियो फिलहाल पेट्रोल इंजन में आती है।
 
विज्ञापन

2019 मारुति वैगन आऱ

6 of 12
New Wagon R Styling

डिस्काउंटः 15 हजार रुपये तक

मारुति अपनी न्यू लांच्ड कार पर 15 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। वैगन आर पर यह छूट एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिलेगी। इस कार को मारुति ने इस साल की शुरुआत में ही लांच किया था।
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट

7 of 12
Swift Attitude

डिस्काउंटः 35 हजार रुपये तक।

मारुति स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों में से एक है। स्विफ्ट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ एएमटी में भी आती है। स्विफ्ट के सभी वेरियंट्स पर कंपनी 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा अतिरिक्त 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
 

मारुति सुजुकी डिजायर

8 of 12
Maruti Dzire

डिस्काउंटः 40 हजार रुपये तक।

डिजायर मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट सेडान है और देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर कारों में से है। डिजायर मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक और पेट्रोल एवं डीजल इंजन में भी मिलती है। इसके सभी वेरियंट्स पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
 

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

9 of 12
2019 Maruti Vitara Brezza

डिस्काउंटः 30 हजार रुपये तक।

सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा अपने सगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। ब्रेजा केवल 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। मारुति इस कार पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ब्रेजा में कंपनी जल्द ही 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 15 लीटर का डीजल इंजन लांच कर सकती है।
 

मारुति सुजुकी इग्निस

10 of 12
Maruti Suzuki Ignis

डिस्काउंटः 30 हजार रुपये तक।

मारुति ने अपनी मिनी एमपीवी कार इग्निस में इस साल ही माइनर अपग्रेड किया था। मारुति ने अब इस कार में डीजल देना बंद कर दिया है। कंपनी अपनी इस कार पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा 2500 रुपये का अतिरिक्त कारपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
 

मारुति सुजुकी S-Cross

11 of 12
Maruti Suzuki S-Cross

डिस्काउंटः 45 हजार रुपये तक।

मारुति अपनी क्रॉसओवर कार S-Cross पर भी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। S-Cross पर कंपनी 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। साथ ही 10 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। S-Cross में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, वहीं कंपनी अब इस कार को पेट्रोल इंजन के साथ भी उतारेगी।
 
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सियाज

12 of 12
Maruti suzuki Ciaz Facelift.jpg

डिस्काउंटः 40 हजार रुपये तक।

सियाज मारुति की सबसे पॉपुलर सेडान कार है। सियाज को मारुति ने हाल ही में नए इंजन के साथ लांच किया है। सियाज के सिग्मा, डेल्टा और जीटा मैनुअल वर्जन पर 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, जबकि ऑटोमैटिक अल्फा और अल्फा मैनुअल पर कोई ककैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। लेकिन कंपनी इस कार पर 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 10 हजार रुपये तक का अतिरिक्त कारपोरेट डिस्काउंट ऑफऱ कर रही है।           
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें