फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल से बाघ का मास्क पहने घूम रहा ये शख्स, बन चुकी है डॉक्युमेंट्री, वजह है बेहद खास

Mon, 06 May 2019 12:37 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : timeout.com
एशियाई देश जापान की राजधानी टोक्यो में योशीरो हरदा (69) बीते 45 साल से बाघ का मास्क लगाकर घूम रहे हैं। दरअसल, जब वे 24 साल के थे तब उन्होंने अपना पूरा जीवन टाइगर की तरह जीने का फैसला किया। अब उन्हें 'शिंजुकु टाइगर' के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : shinjuku-tiger.com
योशीरो हरदा का जन्म नगानो में हुआ था, लेकिन 1967 में पढ़ाई के सिलसिले में वे राजधानी टोक्यो आए। यहां उन्होंने डाइटो बुनका यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अखबार बांटने का काम भी शुरू किया। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और नौकरी करने लगे।
विज्ञापन

1972 में टाइगर का मास्क देखकर आया आइडिया

3 of 6
- फोटो : Social Media
1972 में योशीरो टोक्यो के शिंजुकु में होने वाले श्राइन फेस्टिवल में गए। वहां उन्होंने एक दुकानदार को टाइगर के कलरफुल मास्क बेचते देखा और इसे देखकर ही उन्हें टाइगर की तरह जीने का आइडिया आया। योशीरो ने उस दुकान से टाइगर के 30 मास्क खरीदे। उस दिन के बाद से योशीरो हमेशा से टाइगर का मास्क लगाए हुए हैं। फिर चाहे वे ऑफिस में हों या घर पर खाली बैठे हों। योशीरो अपने चेहरे टाइगर का मास्क तभी हटाते हैं जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। 

लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना मकसद 

4 of 6
- फोटो : instagram
इस बात की जानकारी किसी को नहीं है कि योशीरो को टाइगर का मास्क पहनने के लिए किसने प्रेरित किया, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने इसके पीछे अपने स्वभाव को कारण बताया था। उनका कहना था कि वे टाइगर का मास्क इसलिए पहनते हैं ताकि वे लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। उन्होंने ये भी कहा था कि वे दुनिया को बचाना चाहते हैं। मास्क के अलावा योशीरो गुलाबी विग और अजीबो-गरीब कपड़े भी पहनते हैं। अपने साथ दर्जनों सॉफ्ट टॉय रखते हैं। वे अपने साथ करीब 10 किलो का सामान हमेशा लेकर घूमते हैं। 
विज्ञापन

मास्क लगाकर अखबार बांटने भी जाते हैं

5 of 6
- फोटो : Live Japan
योशीरो सुबह 3.30 बजे उठ जाते हैं और मास्क लगाकर 5 बजे अखबार बांटने चले जाते हैं। इसके बाद दोपहर 3 बजे दोबारा वे अखबार बांटने निकल जाते हैं। खाली समय में वे फिल्म देखने जाते हैं या अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हैं। 69 साल की उम्र में भी योशीरो स्फूर्ति के साथ काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'शिंजुकु टाइगर' के नाम से डॉक्युमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है

6 of 6
- फोटो : Asian Movie Pulse
योशीरो के जीवन पर आधारित 'शिंजुकु टाइगर' के नाम से एक डॉक्युमेंट्री फिल्म भी बन चुकी है। इसमें योशीरो के शिंजुकु टाइगर बनने की कहानी और उनके डेली रूटीन के बारे में बताया गया है। योशीरो ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 45 साल पहले उन्होंने जो 30 मास्क खरीदे थे, उनमें से 10 अभी भी उनके पास बचे हैं। 



(साभार- Osaka Asian Film Festival)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें