फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti की कारों में आते हैं ये यूनिक फीचर, लेकिन नहीं मिलते हर मॉडल में

Wed, 26 Jun 2019 09:22 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Maruti Suzuki Ignis
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की लगभग सभी कारें अपने-अपने सेगमेंट में टॉप हैं। बात करें, ऑल्टो, स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सियाज, अर्टिगा या फिर विटारा ब्रेजा की, ये कारें देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल हैं। वहीं इनमें से अधिकांश कारें मारुति के नेक्सा शोरूम से बिकती हैं। इन कारों में कई ऐसे अजीबोगरीब फीचर हैं, जो कई कारों में तो आते हैं, लेकिन महंगी कारों में गायब हो जाते हैं। जानते हैं मारुति के इन अजीबोगरीब फीचर्स के बारे में...
 
विज्ञापन

एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप

2 of 10
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-1
हालांकि मारुति इग्निस सेल्स के नंबर में बाकी कारों से बेहद पीछे है, लेकिन क्वॉलिटी और फीचर के मामले में महंगी गाड़ियों को भी मात देती है। मिनी एसयूवी लुक वाली इग्निस में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप मिलते हैं, लेकिन महंगी अर्टिगा, सियाज जैसे गाड़ियों में ये फीचर नहीं मिलता है।
 
विज्ञापन

यूवी कट ग्लासेज

3 of 10
baleno - फोटो : google
टोयोटा ने हाल ही में बलेनो का रीबैज वर्जन ग्लैंजा पेश किया है। वहीं टोयोटा ने ग्लैंजा को प्रमोट करने के लिए इसे बलेनो से 72 हजार रुपये सस्ती बेच रही है। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो में एक खास यूवी कट ग्लासेज आते हैं, वहीं यह मारुति की सेडान सियाज में भी आते हैं। लेकिन अर्टिगा, विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस जैसी प्रीमियम कारों में यह फीचर नहीं मिलता।
 

फॉलो मी हैडलैंप

4 of 10
2019 Maruti Baleno Facelift
मारुति ने हाल ही में डिजायर को नए बीएस-6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। वहीं मारुति ने इसकी कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। मारुति स्विफ्ट डिजायर, मारुति स्विफ्ट और बलेनो में फॉलो मी हेडलैंप जैसा खास फीचर मिलता है। आजकल की सभी प्रीमियम कारों में यह फीचर बेहद कॉमन है, लेकिन मारुति की सेडान कार सियाज में यह फीचर नहीं आता।
 
विज्ञापन

आर्म रेस्ट

5 of 10
Maruti Vitara Brezza armrest - फोटो : सांकेतिक
मारुति अपनी प्रीमियम एसयूवी विटारा ब्रेजा और क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस में एडजस्टेबल आर्मरेस्ट का फीचर देती है, लेकिन दूसरी प्रीमियम कारों बलेनो और सियाज में यह फीचर नहीं आता है।
 
विज्ञापन

रिअर एसी वेंट्स

6 of 10
Maruti Ciaz Rear AC vent - फोटो : Maruti
आजकल तमाम कार कंपनियां पीछे की सीटों पर बैठने वालों के लिए एसी वेंट्स दे रही हैं। रिअर एसी वेंट्स आजकल बेहद कॉमन है, लेकिन मारुति सियाज को छोड़ कर मारुति की दूसरी प्रीमियम क्रॉसओवर एसयूवी एस-क्रॉस में यह फीचर नहीं आता है।
 
विज्ञापन

मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले

7 of 10
Baleno MID - फोटो : सांकेतिक
आजकल सभी प्रीमियम कारों में कलरफुल मल्टी इनफॉरमेशन डिस्प्ले का फीचर मिलता है। मारुति ने भी अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो में इस फीचर को लॉन्च किया था, लेकिन यह मारुति यह फीचर अपनी दूसरी प्रीमियम कारों सेडान सियाज और विटारा ब्रेजा में नहीं देती है।
 

एडजस्टेबल स्टीयरिंग

8 of 10
baleno adjustable steering - फोटो : Team-BHP
आजकल सभी कारों में एडजस्टेबल स्टीयरिंग का फीचर मिलता है, ताकि हाइट के मुताबिक स्टीयरिंग एडजस्ट किया जा सके। ये बेहद अच्छा फीचर है, जो मारुति अपनी प्रीमियम कार बलेनो में देती है, लेकिन सेडान कार सियाज और विटारा ब्रेजा में यह फीचर नहीं मिलता।
 

रिअर व्यू मिरर

9 of 10
Maruti Baleno IRVM - फोटो : सांकेतिक
प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो में ऑटो डिमिंग IRVM का फीचर मिलता है, लेकिन मारुति की दूसरी प्रीमियम कारों विटारा ब्रेजा और सियाज में यह फीचर नहीं मिलता है।
 
विज्ञापन

पडल लैंप्स

10 of 10
maruti puddle lamps - फोटो : Team-BHP
मारुति अपनी दो नेक्सा कारों इग्निस और हैचबैक बलेनो में पडल लैंप्स का फीचर देती है, लेकिन क्रॉसओवर एस-क्रॉस, विटारा ब्रेजा और सियाज में यह फीचर नहीं आता है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें