Maruti Suzuki Vitara Brezza ने एक और मील का पत्थर अपने नाम कर लिया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza ने 5.5 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अब यह देश की पहली ऐसी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी बन गई है, जिसने सबसे पहले 5.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है।
मारुति सुजुकी ने अपनी Vitara Brezza को सबसे पहले साल 2016 में लॉन्च किया था, जिसके 4.5 साल बाद ही इस कार ने 5.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि कंपनी ने इसके बीएस6 फेसलिफ्ट मॉडल को इसी साल फरवरी महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।