फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल या कार खरीदने का सबसे बेहतर मौका, इन 4 कारणों से होगी बंपर बचत और परिवार की सुरक्षा

Wed, 07 Oct 2020 12:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Tata Motors
त्योहारी सीजन शुरू होने में अब महज कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं, लेकिन कोरोना के कारण इस बार बाजार का हाल बेहाल है। वहीं, आर्थिक हालातों को देखते हुए लोग भी संभल कर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सही मौका साबित हो सकता है। आज हम आपको उन 4 बड़े कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण कार खरीदने वाले ग्राहकों को काफी फायदा हो सकता है। हालांकि, त्योहारों तक गाड़ियों की डिलीवरी एक बड़ा सवाल है, क्योंकि वाहन कंपनियों के कारखानों में सीमित कर्मचारी बुलाए जा रहे हैं, जिसके कारण प्रोडक्शन की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

पहला कारण- कोरोना से बचाव

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : PTI
कोरोना काल में कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन कर पाना संभव नहीं है। यही कारण है कि लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट और भीड़ वाली जगहों पर जाने से बच रहे हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए खुद की गाड़ी एक बेहतर विकल्प है। कार के अंदर आप खुद को और अपने परिवार को कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा आप परिवार के साथ बिना भीड़ के संपर्क में आए यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरा कारण- डिस्काउंट

3 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
बिक्री में आई गिरावट को देखते हुए डीलरशिप्स की तरफ से ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वहीं, ग्राहकों को रिझाने के लिए कार कंपनियां भी अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स भी दे रही हैं।

तीसरा कारण- फाइनेंस स्क्रीम्स

4 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को इन दिनों कई बेहतर फाइनेंस स्कीम्स दिए जा रहे हैं। गाड़ियों पर लंबे समय के लिए लोन दिए जा रहे हैं, जिससे मासिक किश्त भी कम हो रही है। वहीं, कई कंपनियों की तरफ से गाड़ियों पर कुछ महीने की देरी से ईएमआई शुरू करने की सुविधा भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा कारण- यूज्ड कार

5 of 5
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
अगर आप नई कार नहीं खरीदना चाहते हैं, तो यूज्ड कार एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। ऑन लाइन कई वेबसाइट्स हैं, जहां आप यूज्ड कारों को सही कीमत पर खरीद सकते हैं। इन कारों पर आपको नई कारों जैसी ही सर्विस मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें