Maruti Suzuki Plant Factory
- फोटो : सांकेतिक
जुलाई महीने में Maruti Suzuki ने कुल 1,09,264 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 1,64,369 वाहनों की बिक्री की थी। जिसकी वजह से कंपनी को इस बार 33.5 फीसदी का नुकसान हुआ। मिनी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने ऑल्टो और ओल्ड वैगन-आर की की सिर्फ 11,577 यूनिट्स बेचीं थी। जबकि पिछले साल जुलाई महीने में यह आंकड़ा 37,710 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। जिससे इस बार कंपनी को 69.3 फीसदी का घाटा हुआ। इसके अलावा जुलाई महीने में नई वैगन-आर, सेलेरिओ, इग्निश, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर तक की बिक्री में 22.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। पिछले साल जहां कंपनी ने इस सेगमेंट में 74,373 गाड़ियां बेचीं थी। तो वही इस बार जुलाई महीने में कंपनी सिर्फ 57,512 गाड़ियां ही बेच सकी।