फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टी-20 में रोहित ने तोड़ दिया क्रिस गेल का रिकॉर्ड, मैच में लगी रिकार्ड्स की झड़ी

Mon, 05 Aug 2019 06:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रोहित-विराट - फोटो : social media
तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। रविवार को फ्लोरिडा में खेले गए मुकाबले में भारत ने बारिश से बाधित मैच में वेस्टइंडीज को 22 रनों से हरा दिया। मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली वहीं क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट झटके। 

इस मैच में रोहित जहां टी-20 क्रिकेट के नए किंग बने वहीं विराट नंबर-1 खिलाड़ी बन गए। ऐसे में आईए जानते हैं मैच में बने 5 खास रिकॉर्ड के बारे में। 
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा
रोहित ने मैच में तीन छक्के लगाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल के नाम जहां 105 छक्के थे वहीं रोहित के नाम अब 107 छक्के हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित ने मैच की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। यह चौथा मौका था जब रोहित ने मैच की पहली गेंद पर चौके से शुरुआत की। मैच की पहली गेंद पर चौका लगाने के मामले में रोहित ने गेल की बराबरी कर ली। अब उनसे आगे सिर्फ कीवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ही हैं जिन्होंने 6 बार ये कारनामा किया है। 

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : social Media
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भारत के लिए ट्वेंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने हमवतन सुरेश रैना को पीछे किया। विराट के अब कुल 8416 रन हो गए हैं वहीं सुरेश रैना के नाम 8392 रन दर्ज है। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने मैच में 67 रनों की पारी खेली। यह 21वां ऐसा मौका था जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 50 से अधिक का स्कोर बनाया। इसी के साथ रोहित अब अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे सबसे अधिक बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले  खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हमवतन विराट कोहली को पीछे छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिखर धवन-रोहित शर्मा - फोटो : social Media
टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। यह दसवां मौका था जब इस जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अर्धशतकीय साझेदारी की। इनसे आगे अभी सिर्फ मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन की जोड़ी ही है जिन्होंने साथ में 11 बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें