फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रंग-रूप में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी Celerio X, ये हैं इसके खास फीचर्स

Sun, 03 Dec 2017 12:52 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Celerio X
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पहली ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार सेलेरियो का नया एडिशन CelerioX लॉन्च किया है। क्रॉस-हैचबैक सेगमेंट की इस कार की कीमत कंपनी ने 4.57 लाख रुपए से 5.42 लाख रुपए तक रखी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Maruti Suzuki Celerio X
अभी तक भारतीय ऑटो बाजार में हुंडई आई20 एक्टिव, फिएट Avventura और टोयोटा इटियास क्रास जैसी कारें क्रॉस-हैचबैक सेग्मेंट में आती हैं। हालांकि सेलेरियो एक्स के लिए खास बात रहेगी कि ये सभी कारें सेलेरियो के मुकाबले महंगी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti Suzuki Celerio X
यह कार अब नए लुक और कई प्रकार के कॉस्मेटिक अपडेट के साथ आई है। साधारण सेलेरियो कार की तरह यह कार भी सिर्फ पेट्रोल इंजन में ही मिलेगी। कार के सभी वैरिएंट मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ऑप्शन में मिलेंगे।

4 of 5
Maruti Suzuki Celerio X
सेलेरियो X में कंपनी ने प्लास्टिक कवरिंग का इस्तेमाल किया है। कार में नए बंपर और व्हील दिए गए हैं। बतातें चले की कार में किसी प्रकार का मकेनिकल बदलाव नहीं किया जाएगा। सेलेरियो-X 998cc पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी, जो 67 बीएचपी की पावर और 90 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki Celerio X
मारुति सुजुकी के लिए लॉन्चिंग के बाद से ही सेलेरियो बेस्ट सेलिंग कार में से एक रही है। इसे साल 2014 में लॉन्च किया गया था। यह मारुति की पहली कार थी जो ऑटो गियर शिफ्ट (AGS) टेक्नोलॉजी के साथ आई थी। यह वजह थी कि ग्राहकों ने इसे खासा पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें