कोरोना महामारी की दूसरी लहर एक बार फिर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए खतरे की घंटी है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने तो यहां तक कह दिया है कि लॉकडाउन के कारण बिक्री घटने से वह अपने उत्पादन को लगभग आधा कर सकती है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए और बिक्री बढ़ाने के लिए मारुति अपनी कारों पर डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर लेकर आई है। यहां हम आपको बता रहें कि मारुति के किस मॉडल पर कंपनी कितना डिस्काउंट और फायदे दे रही है।
विज्ञापन
2 of 16
Maruti Alto 800
Maruti SuzukiAlto 800
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Maruti Alto 800 (मारुति ऑल्टो 800) पर आकर्षक ऑफर दे रही है। मई के महीने में मारुति अपनी सबसे सस्ती कार Maruti Suzuki Alto को खरीदने पर 15 हजार रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके साथ ही पुरानी कार बदलने पर 15 हजार रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि मॉडल के मुताबिक ग्राहकों को 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दे रही है।
विज्ञापन
3 of 16
maruti suzuki alto 800
Maruti Alto 800 कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।
4 of 16
Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति अपनी 'माइक्रो-एसयूवी' S-Presso (एस-प्रेसो) पर भी शानदार ऑफर की पेशकश कर रही है। Maruti Suzuki S-Presso की खरीद पर 12 हजार रुपये की नगद छूट मिल रही है। लेकिन S-Presso सीएनजी मॉडल पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 16
Maruti Suzuki S-Presso
- फोटो : Amar Ujala
S-Presso में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 68 एचपी का पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एमएमटी का विकल्प भी मिलता है। एस-प्रेसो 21.7 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
विज्ञापन
6 of 16
Maruti Wagon R
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Wagon-R
मई के महीने में Maruti Wagon-R (मारुति वैगन-आर) पर 10 हजार रुपये की नगद छूट दी जा रही है। मारुति की इस लोकप्रिय कार के सीएनजी वर्जन पर कोई डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
7 of 16
Maruti Wagon R
- फोटो : For Representation Only
वैगन-आर में दो पेट्रोल के इंजन 1,0 लीटर और 1.2 लीटर का विकल्प मिलता है, 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 68 एचपी का पावर देता है, जबकि 1.2 लीटर इंजन 83 एचपी की पावर देता है। वैगन आर में मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वैगन आर का मुकाबला ह्यूंदै सेंट्रो से है।
8 of 16
Maruti Suzuki Celerio X
- फोटो : For Representation Only
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी अपनी Celerio X हैचबैक की खरीद पर भी छूट दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ डीलर Celerio X पर 10 हजार रुपये तक की नगद छूट और Celerio पर 15 हजार रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि 15 हजार रुपये का डिस्काउंट सिर्फ एक्सचेंज बोनस के तौर पर मिल रहा है।
9 of 16
Maruti Suzuki Celerio
- फोटो : For Representation Only
मारुति की इस लोकप्रिय हैचबैक कार में 1.0-लीटर के-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। कंपनी सिलेरियो को फैक्टरी फिटेड सीएनजी ऑप्शन के साथ भी पेश करती है। मारुति की इस कार का मुकाबला टाटा टियागो, डेटसन गो जैसी कारों से है।
10 of 16
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Swift
कंपनी की लोकप्रिय और बेस्ट सेलिंग कार Maruti Suzuki Swift के Lxi वेरिएंट और Lxi (O) वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। कुछ डीलर इस कार के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 5 हजार रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट भी दे रहे हैं। स्विफ्ट के Vxi या नए मॉडल में इससे ऊपर के ट्रिम को खरीदने पर 10 हजार रुपये की छूट दी जा रही है।
11 of 16
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021
- फोटो : Maruti Suzuki
स्विफ्ट कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। हाल ही में मारुति ने स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। कार को नए एक्सटीरियर और इंटीरियर फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 1.2 लीटर का डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी का पावर देता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स प्रमुख फीचर्स मिलते हैं। इस कार को मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
12 of 16
2020 Maruti Suzuki Dzire
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Dzire
कंपनी की लोकप्रिय सेडान कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) के टॉप ट्रिम्स पर कोई छूट नहीं मिल रही है। हालांकि कार के बेस वेरिएंट को खरीदने पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
13 of 16
Maruti suzuki dzire
- फोटो : For Representation Only
डिजायर कंपनी की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशियंट कार है, जिसमें 1.2 लीटर का डुअल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90 एचपी का पावर देता है। डिजायर का मुकाबला होंडा अमेज, फोर्ड एस्पायर और ह्यूंदै ऑरा से है।
14 of 16
Maruti Vitara Brezza
- फोटो : Amar Ujala
Maruti Vitara Brezza
Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी विटारा ब्रेजा के टॉप वेरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 बीएचपी का पावर देता है। ब्रेजा मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आती है। मारुति विटारा ब्रेजा के सेकंड जेनरेशन मॉडल पर भी काम कर रही है। नेक्स्ट जेनरेशन विटारा ब्रेजा को इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।