फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Alto: मारुति ला रही है न्यू-जेनरेशन ऑल्टो 800, मिल सकते हैं ये नए फीचर्स और सीएनजी ऑप्शन

Fri, 18 Jun 2021 06:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Alto - फोटो : For Representation Only
New Gen Maruti Alto Launch Details in India know Price: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) एक बिल्कुल नए मॉडल पर काम कर रही है जो मौजूदा Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी ऑल्टो) को लाइन-अप से रिप्लेस करेगी। मारुति सुजुकी अपने इस ऑल-न्यू मॉडल की भारतीय सड़कों पर लगातार टेस्टिंग कर रही है। कंपनी ने इसका कोडनेम Y0M रखा है। नई कार को टेस्टिंग को दौरान कई बार स्पॉट किया गया है, जिससे पता चलता है कि कार टेस्टिंग के एडवांस्ड स्टेज में है। मारुति सुजुकी ऑल-न्यू ऑल्टो को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली थी। हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसकी लॉन्चिंग अगले साल होगी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति सुजुकी ने इसकी लॉन्चिंग को अगले साल तक के लिए टाल दिया है। यह अब 2022 के मध्य में किसी समय लॉन्च की जाएगी। लॉन्चिंग में देरी के फैसले पर कंपनी ने कारणों का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, देरी के मुख्य कारण के तौर पर कोविड-19 महामारी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है जो इस वर्ष भारत में बड़े पैमाने पर फिर से फैल गई। कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण पूरे भारत में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय लॉकडाउन और प्रतिबंध लागू किए गए। कोरोना महामारी के कारण, मारुति सुजुकी ने प्लांट को रखरखाव के लिए अपने तय समय से पहले ही बंद कर दिया। कई अन्य निर्माताओं को भी अपने उत्पादन प्लांट बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 5
सुजुकी ऑल्टो - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
ऑल-न्यू मारुति सुजुकी 800
ऑल-न्यू मारुति सुजुकी 800 को HEARTECT (हार्टेक्ट) प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर तैयार किया जाएगा। इस समय मारुति सुजुकी के बहुत से मॉडल इस प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं। हालांकि मारुति सुजुकी ने अपने आनेवाली मॉडल के बारे में किसी भी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन कार के स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि नया मॉडल मौजूदा वर्जन के जैसा ही दिखता है। लेकिन यह साइज में बड़ा होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Suzuki Alto Works - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
लुक और डिजाइन
हालांकि अपकमिंग कार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। नई ऑल्टो को नए जमाने का डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ, वाहन के आगे और पीछे के हिस्से को नए हेडलैंप, नए बंपर और नए टेल लैंप के साथ पूरी तरह से नया लुक दिया जाएगा। 

4 of 5
Suzuki Alto Turbo RS - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
नए फीचर्स
नई कार के केबिन और इंटीरियर के भी मौजूदा मॉडल से अलग होने की उम्मीद है। नई ऑल्टो में नई वैगनआर से प्रेरित डिजाइन देखने को मिल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें पहले वाले फीचर्स रहने की संभावना है। लेकिन एक नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल एमआईडी के साथ रिस्टाइल्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स की उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suzuki Alto Turbo RS - फोटो : Suzuki (For Reference Only)
मिल सकता है सीएनजी ऑप्शन
नई मारुति सुजुकी 800 सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी। मौजूदा जनरेशन Alto में 796cc, तीन-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 47 bhp का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। आनेवाली ऑल्टो को कंपनी के एस-सीएनजी फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं गियरबॉक्स में मैन्युअल और एएमटी के बीच विकल्प मौजूद होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें