Mahindra XUV700 ने दो हफ्ते पहले बुकिंग शुरू होने के बाद से 65,000 बुकिंग के साथ भारतीय कार बाजार में एक ठोस शुरुआत की है। महिंद्रा ने बुधवार को बुकिंग के आंकड़े का खुलासा किया और कहा कि पेट्रोल वर्जन की डिलीवरी 30 अक्तूबर से शुरू होगी जबकि डीजल इंजन वाले XUV700 यूनिट्स की डिलीवरी नवंबर के आखिरी हफ्ते से की जाएगी।
महिंद्रा ने बताया कि XUV700 एसयूवी की बुकिंग की इतनी तेज रफ्तार रही है कि उसने एक 'टॉप' ग्लोबल कंसल्टिंग कंपनी के साथ साझेदारी की है। ताकि एल्गोरिथम-आधारित प्रक्रिया तैयार की जा सके और उसे लागू किया जा सके। इसका मकसद मानकों के संयोजन के आधार पर ग्राहकों के लिए डिलीवरी की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना है। जिसमें शहर और डीलर स्तर पर बुकिंग की मात्रा, डीलर काउंटरों पर ऑनलाइन और बुकिंग का अनुपात और सप्लाई चेन की बाधाओं के आधार पर वेरिएंट-लेवल की उत्पादन व्यवहार्यता शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
रिकॉर्ड बुकिंग
Mahindra XUV700 के लिए बुकिंग का पहला चरण 7 अक्तूबर को खोला गया था। इस एसयूवी के लिए एक घंटे के भीतर 25,000 बुकिंग का आंकड़ा पार गया था। इसके बाद शुरुआती कीमतों को अगले 25,000 बुकिंग के लिए बढ़ा दिया गया। इस पर भी 8 अक्तूबर को दो घंटे के भीतर बुकिंग 25,000 यूनिट्स पहुंच गई थी।
विज्ञापन
3 of 6
Mahindra XUV700
- फोटो : Mahindra
बढ़ाई गई कीमत
XUV700 को मैनुअल ट्रांसमिशन वाले MX 5-सीटर के लिए 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस इंट्रोडक्ट्री कीमत को पहले 25,000 बुकिंग के बाद संशोधित कर दिया। जिसके बाद इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बढ़ कर 12.49 लाख रुपये हो गई। अब, कार की कीमत वही होगी जो डिलीवरी की तारीख पर रहेगी।
4 of 6
Mahindra XUV700
- फोटो : For Reference Only
ग्राहकों के लिए एक्सयूवी700 की टेस्ट ड्राइव पहले चरण में 2 अक्तूबर से विभिन्न शहरों में शुरू की गई थी। जिसके बाद टेस्ट ड्राइव का दूसरा चरण 7 अक्तूबर से शुरू किया गया। पहले चरण में दिल्ली एनसीआर, बंगलूरू, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, लखनऊ, कोयंबटूर और वडोदरा जैसे शहरों में टेस्ट ड्राइव शुरू हुई। दूसरे चरण में जयपुर, सूरत, पटना, कोचीन, कटक, कानपुर, कालीकट और नासिक में टेस्ट ड्राइव शुरू की गई। एसयूवी देश भर के अन्य शहरों में चरण दर चरण 10 अक्तूबर से टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
मुकाबला
XUV700 एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों मॉडल्स इन कीमतों के साथ 5-सीटर सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier जैसी एसयूवी और Hyundai Alcazar, Tata Safari और MG Hector Plus जैसी तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर एसयूवी को टक्कर दे सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Mahindra XUV700 Rear
- फोटो : Mahindra
वेरिएंट्स, इंजन और पावर
Mahindra XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जा रहा है। एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें 5-सीटर और 7-सीटर लेआउट के साथ-साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉरक्स का विकल्प भी है। महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है।
फीचर्स
XUV700 में कई हाई-एंड के साथ-साथ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ काफी लोडेड केबिन मिलता है। इसमें 3डी साउंड के साथ 12-स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, सेगमेंट में सबसे बड़ा सनरूफ, बड़ी 10.25-इंच टचस्क्रीन और मेमोरी फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को एलेक्सा वॉयस इंटीग्रेशन सपोर्ट मिलता है। XUV700 में ऑल-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है।