फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines Day पर लॉन्च हो रही है Mahindra Xuv300 जानें इसके खास फीचर्स

Wed, 13 Feb 2019 06:22 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
महिंद्रा एक्सयूवी
विज्ञापन
Mahindra की नई XUV300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी यानी कल होगी। लॉन्चिंग से पहले ही इसने बाजार में सनसनी मचा दी है। नतीजन इसकी लॉन्चिंग से पहले ही एक महीने में एक्सयूवी 300  की बुकिंग का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है।
विज्ञापन


महिन्द्रा ने अपनी नई अपकमिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 की बुकिंग 9 जनवरी को शुरू की थी और 20 हजार रुपए देकर इसकी ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। वहीं मात्र एक महीने में इसकी बुकिंग 4 हजार से ऊपर पहुंच गई है और पूरे देश से इस एसयूवी को लेकर जबरदस्त इंक्वायरी की गई। तकरीबन 60 हजार लोगों ने इसके बारे में जानकारी मांगी।
 
 

Mahindra XUV300 Launch in India-4
महिन्द्रा एक्सयूवी300 को SsangYong Tivoli के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। एक्सयूवी 300 में 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन होगा। 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन 200 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं डीजल इंजन 300 एनएम का टॉर्क देगा। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी।

इसमें 2600 एमएम का सबसे बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। वहीं एक्सयूवी 300 में कई महंगे फीचर भी शामिल किए हैं, जो अभी तक महंगी गाड़ियों में ही आते थे। एक्सयूवी 300 को तीन वैरियंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं एक्सयूवी 300 के सबसे सस्ते वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख और टॉप वैरियंट की कीमत 12 लाख रुपए होगी।

Mahindra XUV300 TVC
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W4 वैरियंट में क्या होंगे फीचर...
  • चार स्पीकर्स के साथ 3.5 इंच ऑडियो सिस्टम (डीजल)
  • डुअल एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी
  • आइसोफिक्स सीट्स
  • इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम
  • इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज
  • गियरशिफ्ट इंडीकेटर
  • मल्टीमोड स्टीयरिंग
  • 16 इंच स्टील व्हील्स
  • बॉडी कलर बंपर
  • डोर हैंडल्स और मिरर
  • व्हील और साइड क्लैडिंग
विज्ञापन

Mahindra XUV300 Interior-3
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के W6 वैरियंट में W4 वैरियंट के फीचर्स के अलावा ये हैं फीचर...
  • की-लेस एंट्री
  • स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
  • 16 इंच स्टील रिम्स के लिए व्हीलकैप
  • सिल्वर कलर में अपर और लोअर ग्रिल
  • डोर क्लेडिंग
  • ब्लैक रूफरेल्स
  • हाई माउंट स्टॉप लैंप के साथ स्पॉयलर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें