टोयोटा ने इस सर्विस एक्स्प्रेस प्रोग्राम के तहत एक स्पेशल ट्रक तैयार किया है जो पूरी तरह से ऑपरेशनल है। यह ट्रक ग्राहक की सुविधा के अनुसार घर या ऑफिस जाकर काम करेगी। इस प्रोग्राम में कार के शेड्यूल मेंटेनेंस के अलावा कार की बेसिक सर्विस भी कराई जाएगी। बता दें, कंपनी ने इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित मैकेनिकों की टीम तैयार की है।
वर्तमान में टोयोटा की मोबाइल सर्विस वैन भारत के अलग अलग इलाको पर काम कर रही है जो कार में कोई भी समस्या आने पर उसे तमाम सुविधा प्रदान करती है। फिलहाल इस सर्विस एक्सप्रेस को राजस्थान में शुरू किया गया है जहां कंपनी को ग्राहकों का काफी सहयोग भी मिल रहा है। इसी को देखते हुए कंपनी बहुत जल्द इसे पूरे भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है।