फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये Thar मुझे दे दे ठाकुर... फिल्म शोले के डायलॉग पर बने मीम, उत्साहित आनंद महिंद्रा ने किया साझा

Sun, 23 Aug 2020 08:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • महिंद्रा थार के प्रशंसक भारत की प्रतिष्ठित चार-पहिया एसयूवी से काफी प्रभावित दिख रहे हैं, और इसका इजहार सोशल मीडिया पर बहुत क्रिएटिव हो चुका है। 
  • आनंद महिंद्रा के ट्वीट के तुरंत बाद, मीम की लाइन लग गई और लोगों की क्रिएटिविटी ने महिंद्रा को काफी आश्चर्यचकित कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 8
Mahindra Thar Sholay meme - फोटो : Social Media
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी न्यू जेनरेशन Mahindra Thar (महिंद्रा थार) को दुनिया के सामने पेश किया था। ऐसा लगता है कि ड्राइविंग के दीवाने और इस शानदार लुक वाली फोर-व्हीलर पर एडवेंचर ड्राइव के लिए उत्सुक लोग वास्तव में इसे भूल नहीं पा रहे हैं। डेब्यू के एक हफ्ते बाद भी, महिंद्रा थार के प्रशंसक भारत की प्रतिष्ठित चार-पहिया एसयूवी से काफी प्रभावित दिख रहे हैं, और इसका इजहार सोशल मीडिया पर बहुत क्रिएटिव हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra Thar Sholay meme - फोटो : Social Media
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ रचनात्मक वन-लाइनर्स से काफी प्रभावित हुए। आनंद महिंद्रा बॉलीवुड की क्लासिक फिल्म शोले के एक मशहूर डायलॉग से जुड़े हुए कमेंट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए- 'ये थार मुझे दे दे ठाकुर!' 
 

प्रशंसकों ने न्यू जेनरेशन थार एसयूवी को पाने की इच्छा जाहिर करने के लिए शब्दों में थोड़ा बदलाव किया और इसने आनंद महिंद्रा को बहुत प्रभावित किया। इस ट्वीट ने आनंद महिंद्रा को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने पूछा कि क्या कोई भी इस बात पर एक मीम बना सकता है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ""आपने सबसे अच्छे शब्द कहे जो मैंने इस एसयूवी के लिए अब तक सुने हैं। कृप्या कोई इसके लिए एक बढ़िया मीम बनाए।"  
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
आनंद महिंद्रा के ट्वीट के तुरंत बाद, मीम की लाइन लग गई और लोगों की क्रिएटिविटी ने महिंद्रा को काफी आश्चर्यचकित कर दिया। मीम की एक दिलचस्प बात यह थी कि इसमें ठाकुर के रूप में आनंद महिंद्रा का चेहरा था। इससे प्रभावित होकर, उन्होंने उत्तर दिया, "यह मेरे पास हमेशा रहेगा, मैं इसे संभाल कर रखूंगा... और गब्बर, मैं आ रहा हूं अपने हाथ वापस लेने"। 
 

 

4 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
2 अक्तूबर को होगी लॉन्च
न्यू जेनरेशन Mahindra Thar 15 अगस्त को दुनिया के सामने पहली बार पेश की गई थी और भारत में इसकी बिक्री 2 अक्तूबर, 2020 को शुरू की जाएगी। साल 2010 में पहली बार लॉन्च की गई महिंद्रा थार को लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया था। लंबे समय बाद कंपनी इसे नए अवतार में लॉन्च कर रही है। नई Mahindra Thar 2020 में कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only
आनंद महिंद्रा भी थार के दीवाने
इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इस आकर्षक 4x4 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की सूची बहुत लंबी है। जिसकी वजह से इस कार ड्राइविंग के दीवानों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है। और इसमें आनंद महिंद्रा भी शामिल हैं। उन्होंने कार के प्रदर्शित होने के बाद उन्होंने थार के बारे में ट्वीट कर कहा था, "मेरे गैरेज के अंदर आओ, प्लीज..।" 
 
 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only

थार का इंजन 
नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध होगी। इसमें ग्राहकों को बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन और 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन मिलेगा। Mahindra Thar में पहली बार कंपनी की तरफ से पेट्रोल इंजन शामिल किया गया है। इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। नई जेनरेशन वाली Mahindra Thar के डीजल मॉडल की बात करें तो इसमें ताकत के लिए बीएस6 कंप्लाएंट वाला 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया गया है। इसका डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।

विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only

फीचर्स और लुक 
Mahindra के 2020 वर्जन में पुराने मॉडल जैसा ही फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके लुक को पहले के मुकाबले थोड़ा सा अपडेट किया गया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल एयरबैग्स, हिल-होल्ड और ईएसपी के साथ रोलओवर दिया गया है। कंपनी ने अपनी Thar को मल्टीपल रूफ ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी मिलेगा।

विज्ञापन

8 of 8
Mahindra Thar 2020 - फोटो : For Reference Only

मिला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
नई Thar में 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसमें पीछे की सीट को अब फ्रंट फेसिंग दिया गया है। सबसे खास बात यहां यह है कि अब कार की सीट्स से लेकर फ्लोर तक पूरी तरह से वॉशेबल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें