फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Sons और Tata Motors के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने अपने लिए खरीदी Tata Nexon EV, जानें इसकी खास बात

Sun, 23 Aug 2020 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
Tata Sons (टाटा संस) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर Tata की अपनी इलेक्ट्रिक SUV Nexon EV (नेक्सन ईवी) की डिलीवरी ली है। चंद्रशेखरन को यह ई-एसयूवी, यात्री वाहन व्यापार यूनिट के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने सौंपी। कुछ दिन पहले ही, टाटा मोटर्स ने घोषणा की कि उसने पुणे के नजदीक स्थित अपने प्लांट से 1,000वीं नेक्सन ईवी को रोल-आउट किया है। घरेलू ऑटोमेकर ने इस साल की शुरुआत में नेक्सन ईवी को लॉन्च किया था और छह महीने के भीतर ही उसने इस मील के पत्थर तक पहुंचने में कामयाब रही है। नेक्सन ईवी की बदौलत टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वित्त वर्ष 21 की पहली तिमाही में 62 फीसदी की कुल बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली है। 
विज्ञापन

2 of 11
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors

कीमत
टाटा नेक्सन ईवी कार तीन वेरिएंट्स- XM, XZ+ और XZ+ LUX में उपलब्ध है। 

  • XM वेरिएंट - 13.99 लाख रुपये 
  • XZ+ वेरिएंट - 14.99 लाख रुपये
  • XZ+ LUX वेरिएंट - 15.99 लाख रुपये
यह एक्स-शोरूम की कीमतें हैं और यह देशभर में समान हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
Tata Nexon EV India - फोटो : For Representation Only
किराये पर भी उपलब्ध है नेक्सन
टाटा मोटर्स अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक व्हीकल Tata Nexon को महज 41,900 रुपये हर महीने के किराये पर उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा ग्राहक को कोई अन्य शुल्क नहीं देना होगा। इसके साथ ही ग्राहक इस प्लान के तहत अपनी जरूरतों के मुताबिक सब्सक्रिप्शन को 18 महीने से 24 महीने या 36 महीने की अविध के लिए चुन सकते हैं। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद, ग्राहक या तो अपने प्लान को बढ़ा सकते हैं या कंपनी को गाड़ी वापस कर सकते हैं। 

4 of 11
Tata Nexon EV Engine - फोटो : For Representation Only
रेंज 
Tata Nexon EV के साथ कंपनी ने अपनी जिपट्रॉन टेक्नोलॅाजी को पहली बार पेश किया है। नेक्सन ईवी में एक परमानेंट मैंगनेट एसी मोटर दिया गया है। यह IP67 प्रमाणित  लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है। यानी यह बैटरी पैक पानी और धूल से खराब नहीं होता है। यह सिंगल चार्जिंग में 312 किमी की रेंज तय कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 11
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
रफ्तार
इसमें दो मोड ड्राइव और स्पोर्ट्स मिलते हैं और इसमें 30.2kWh की लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे 10 लाख किमी तक टेस्ट किया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 95kW यानी 129 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगी। यह कार 9.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
विज्ञापन

6 of 11
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Representation Only
बैटरी पर इतनी वारंटी
कार की बैटरी डीसी फास्ट चार्जर से यह एक घंटे से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। वहीं 15 एंपीयर के चार्जर से चार्ज होने में यह 8 घंटे का वक्त लेगी। कंपनी इसकी बैटरी पर आठ साल या 1.60 लाख किमी की वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है।  
विज्ञापन

7 of 11
Tata Nexon EV Interior - फोटो : For Representation Only
फीचर्स
Nexon EV में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसके ज्यादातर कंपोनेंट रेग्यूलर नेक्सन एसयूवी की तरह ही हैं। लेकिन इस इलेक्ट्रिक सब कॅाम्पैक्ट SUV में Tata Altroz की तरह ही 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर मिलता है। जिससे बैटरी लेवल और रेंज जैसी जानकारी मिलती है। नई Nexon EV में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, सन प्रूफ और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 2 एयर बैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। 

8 of 11
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
35 कनेक्टेड फीचर मिलते हैं
कंपनी के मुताबिक नेक्सन ईवी में 35 कनेक्टेड फीचर मिलते हैं, जिन्हें ZConnect एप के जरिए इस्तेमाल किया जाता है। ZConnect में कई ईवी फीचर्स मिलेंगे। जैसे इसमें बैटरी लेवल की रिमोट मॉनिटरिंग, रेंज, चार्जिग हिस्ट्री, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस जैसे फीचर शामिल हैं। वहीं वॉयस कमांड्स के जरिये कार को लॉक-अनलॉक करने के साथ रिमोट लैंप कंट्रोल, रिमोट हॉर्न एक्टिवेशन कर सकेंगे। साथ ही, ड्राइव करने से पहले ही कार के एसी को एप के जरिए ऑन किया जा सकता है। 

9 of 11
Tata Nexon EV - फोटो : For Representation Only
ड्राइविंग स्किल्स बताएगी एप 
ZConnect एप में व्हीकल की हेल्थ और सेफ्टी पैरामीटर्स को जान सकेंगे, इसके अलावा स्पीड लिमिट और ज्यो-फेंसिग या टाइम फेंस लिमिट को भी सेट कर सकेंगे। जैसे ही कोई इस लिमिट को क्रॉस करेगा, आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा। इस एप में यह भी जान सकेंगे कि ड्राइव करने वाले शख्स के ड्राइविंग स्किल्स कैसे हैं और ट्रिप के बाद स्कोरिंग भी कर सकेंगे। 

10 of 11
Tata Nexon EV Launch - फोटो : For Representation Only
इन-बिल्ट कम्यूनिटी
अगर कोई तेजी से ब्रेक लगाता है, या तेज स्पीड से कार भगाता है, इसका भी पता लगा सकेंगे। कंपनी इस कार के साथ अपनी एक खास इन-बिल्ट कम्यूनिटी Tribes लॉन्च की है, जहां यूजर्स इन स्कोरकार्ड्स को शेयर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
Tata Nexon EV - फोटो : For Representation Only
मेट्रो शहरों में 300 चार्जिंग स्टेशन
इसके अलावा यूजर्स एप के जरिए ही डिटेल डायग्नोस्टिक रिपोर्ट के जरिये कई व्हीकल्स पैरामीटर को चेक कर सकेंगे। इस एप में लोकेशन बेस्ड सर्विसेज जैसे नेविगेशन, नजदीकी चार्जिंग स्टेशंस की लिस्ट देखने के साथ दोस्तो-परिवारवालों को लाइव लोकेशन शेयर कर सकेंगे। टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के ग्राहक के लिए टाटा मोटर्स ने टाटा पावर के साथ करार किया है, जिसके तहत बडे मेट्रो शहरों में 300 चार्जिंग स्टेशंस बनाए गए हैं। एप में नजदीकी टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के साथ 24×7 टेक्निकल सपोर्ट और रोड साइड असिस्टेंस भी मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें