Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra & Mahindra
2010 – पहली THAR
साल 2010 में कंपनी ने नई जेनरेशन वाली थार को लॉन्च किया। इस सीरीज में यह कंपनी की सबसे अलग गाड़ी थी, जिसके डिजाइन में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया था। कंपनी की तरफ से इसकी री-ब्रांडिंग की गई, जिसे ग्राहकों को शानदार साथ मिला। भारतीय बाजार में इसका केवल Maruti Gypsy से मुकाबला था। हालांकि, Maruti Gypsy की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका पेट्रोल इंजन था। जबकि, Mahindra Thar केवल डीजल कार में उपलब्ध थी। कंपनी ने साल 2015 में थार के सेफ्टी फीचर्स में और सुधार किया। इसके बाद साल 2019 में कंपनी ने Thar 700 एडिशन को भारत में लॉन्च किया।