फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: 'कोरोना काल' के बीच स्वतंत्रता दिवस के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Aug 2020 12:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
देश कल यानि शनिवार को आजादी का 74वां जश्न मनाने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले 74 साल में देश के लोगों ने काफी कुछ देखा। कई तरह की चुनौतियों का सामना किया, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की चमक कभी फीकी नहीं हुई। इस बार भी दिल में आजादी के जश्न को लेकर वही उमंग है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस ने चुनौतियां कुछ ज्यादा ही बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
74 साल में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कुछ अलग होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे, तब प्रांगण में कम ही मेहमान नजर आएंगे और जो होंगे भी वह सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर-दूर बैठे होंगे। इस साल संख्या को 250 के करीब ही रखा जाएगा। जबकि हमेशा प्रधानमंत्री को तिरंगा फहराते देखने के लिए जनता का हुजूम उमड़ पड़ता था। 
विज्ञापन

3 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
पीएम मोदी बनाएंगे रिकॉर्ड
इस बार 15 अगस्त 2020 को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब तिरंगा लहराएंगे तो राजनीतिक इतिहास का एक दिलचस्प रिकॉर्ड भी बनाएंगे। मोदी लगातार सातवीं बार तिरंगा लहराएंगे और इसी के साथ सबसे अधिक बार यह सौभाग्य हासिल करने वाले प्रधानमंत्रियों की सूची में वह चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। लाल किले पर सबसे अधिक बार तिरंगा लहराने का रिकॉर्ड पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम है। इंदिरा गांधी इस उपलब्धि में दूसरे नंबर और मनमोहन सिंह तीसरे नंबर पर हैं।

4 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है और कार्यक्रम में सामाजिक दूरी के मानदंडों के पालन के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के लिए 300 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं और उनकी फुटेज पर नजर रखी जा रही है। लालकिले में लगभग 4,000 सुरक्षाकर्मी होंगे और वे सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

6 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ‘‘रेलवे स्टेशनों और पटरियों के किनारे सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन वीवीआईपी लोगों की आवाजाही के कारण लालकिले के पास विशेष पटरियों पर सुबह 6.45 बजे से सुबह 8.45 बजे तक ट्रेनों की आवाजाही नहीं होगी।’’
विज्ञापन

7 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
गुरुवार की सुबह लालकिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई। थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों ने लाल किला में अभ्यास किया।

8 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
रिहर्सल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लालकिले को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ही जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

9 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी करते हुए दिल्ली पुलिस ने जांच अभियान तेज कर दिया है।

10 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI

लाल किले के आसपास एक सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। इस घेरे में एनएसजी स्नाइपर्स, एलिट स्वाट कमांडो और पतंग पकड़ने वालों की टीम शामिल रहेंगी।

विज्ञापन

11 of 11
Independence Day 2020 - फोटो : PTI
15 अगस्त को दिल्ली की आठ सड़कें सुबह छह घंटे के लिए बंद रहेंगी। इनमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड नेताजी सुभाष मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी के लिए रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड शामिल हैं, जो सुबह चार से 10 बजे तक आम जनता के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें