फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर छूट: Mahindra की नई कार खरीदने पर होगी 2.56 लाख रुपये तक बचत, ऑफर कुछ ही दिनों के लिए

Thu, 19 Aug 2021 11:58 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2021 Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
Mahindra Car Offers August 2021: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। एक तरफ जहां कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही हैं, वहीं महिंद्रा अपनी बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए अगस्त के महीने में अपने चुनिंदा मॉडलों पर काफी आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, घरेलू वाहन निर्माता अपनी एसयूवी पर 2.56 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के तहत इसमें नकद छूट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट छूट और एडिशनल ऑफर जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी की यह योजना 31 अगस्त तक लागू है। बता दें कि महिंद्रा की हॉट सेलिंग एसयूवी Thar और हाल में लॉन्च हुई XUV700 पर किसी तरह की कोई छूट नहीं दी जा रही है। अगर आप महिंद्रा की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस महीने आप 2.56 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं महिंद्रा अपने किस मॉडल पर क्या ऑफर दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 8
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
Mahindra XUV500 
महिंद्रा की XUV500 एसयूवी को अगस्त के महीने में खरीदने पर कुल 2.56 लाख रुपये की बचत होगी। कंपनी के ऑफर के तहत XUV500 पर 1.79 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 6,500 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। कंपनी न्यू जनरेशन XUV500 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मौजूदा महिंद्रा XUV500 की एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से 23.77 लाख रुपये तक है। 



 
विज्ञापन

3 of 8
Mahindra Bolero Power Plus
Mahindra Bolero
महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बोलेरो पर कंपनी 23,000 रुपये तक की छूट दे रही है। अगस्त महीने के ऑफर के तहत कंपनी इस एसयूवी पर 3,500 रुपये तक के कैश बेनिफिट्स, 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही 6,500 के अन्य ऑफर शामिल हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.62 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने हाल ही बोलेरो को रिप्लेस करने के लिए महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी लॉन्च की है। 

4 of 8
Mahindra Scorpio BS6 - फोटो : Mahindra
Mahindra Scorpio 
महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो को अगस्त के महीने में खरीदने पर कुल 36,042 रुपये तक के ऑफर के साथ पेश किया जा रहा है। स्कॉर्पियो पर कोई नगद छूट नहीं मिल रही है। कंपनी इस पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट के अलावा 17,042 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे दे रही है। कंपनी न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो को इस साल के त्योहारी सीजन में लॉन्च कर सकती है। मौजूदा महिंद्रा स्कॉर्पियो की एक्स-शोरूम कीमत 12.59 लाख रुपये से 17.39 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन

5 of 8
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
Mahindra XUV300 
महिंद्रा अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 को कुल 44,720 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है। ऑफर के तहत अगस्त महीने में XUV300 पर 10,720 रुपये की नगद छूट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,500 रुपये का कॉरपोरेट बोनस दे दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सयूवी 300 कार को इस महीने खरीदने पर 5,000 रुपये के एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। XUV300 की एक्स-शोरूम कीमत 7.96 लाख रुपये से 13.33 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन

6 of 8
Mahindra KUV100 NXT BS6 - फोटो : Mahindra
Mahindra KUV100 NXT 
महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी केयूवी100 पर कंपनी 38,055 रुपये की नगद छूट दे रही है। इसके अलावा इस पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 3,000 रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कुल मिला कर इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर 61,055 रुपये में की बचत हो सकती है। KUV100 NXT की एक्स-शोरूम कीमत 6.10 लाख रुपये से 7.76 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

7 of 8
Mahindra Alturas G4 BS6 - फोटो : Social Media
Mahindra Alturas G4 
महिंद्रा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी Alturas G4 पर अगस्त के महीने में 81,500 रुपये तक की छूट दे रही है। Alturas G4 पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11,500 रुपये तक का कॉ़रपोरेट डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे मिल रहे हैं। महिंद्रा अल्टूरास की एक्स-शोरूम कीमत 28.77 लाख रुपये से 31.77 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

8 of 8
Mahindra Marazzo M8 Variant - फोटो : For Reference Only
Mahindra Marazzo 
महिंद्रा मराजो एमपीवी को अगस्त महीने में 40,200 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी के ऑफर के तहत इस कार पर अगस्त के महीने में 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। मराजो की एक्स-शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपये से 14.43 लाख रुपये तक है। 

नोट: गाड़ियों पर मिल रही छूट या डिस्काउंट हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं। ये ऑफर्स डीलर्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। लेटेस्ट ऑफर्स के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अपने शहर के नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें