फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 19 Aug 2021 07:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
तालिबान - फोटो : Agency
तालिबान की सत्ता: अफगानिस्तान पर पाबंदियों का सिलसिला शुरू, आईएमएफ से नहीं मिलेगी मदद
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आते ही उस पर पाबंदियां लगनी शुरू हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि अफगानिस्तान अब आईएमएफ संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाएगा। उसे किसी तरह की नई मदद भी नहीं मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
अशरफ गनी - फोटो : पीटीआई
अफगानिस्तान: अशरफ गनी बोले- अगर मैं काबुल में रहता तो कत्लेआम मच जाता, पैसे लेकर भागने की बात बेबुनियाद
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद देश छोड़कर चले गए राष्ट्रपति अशरफ गनी के ठिकाने का पता लग गया है। वह अबू धाबी में हैं। बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने उन्हें मानवीय आधार पर शरण दी है। इसकी पुष्टि खुद यूएई ने की है।
यहां पढ़े़ं पूरी खबर...

4 of 6
delhi weather - फोटो : Social Media

दिल्ली-एनसीआर : शाम तक दूर हो सकती है मॉनसून से शिकायत, राहत भरी बूंदों की उम्मीद
उमस भरी गर्मी से राहत की उम्मीद में बैठे दिल्ली-एनसीआर वासियों को बृहस्पितवार को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार - फोटो : YouTube grab

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान: रवींद्रनाथ टैगोर काले थे इसलिए उनकी मां ने गोद में लेने से कर दिया था इंकार
केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने बुधवार को पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की मां ने उन्हें अपनी गोद में लेने से इनकार कर दिया था क्योंकि वह काले थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डल झील - फोटो : PTI
विकास कार्यों का जायजा: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी संसदीय समिति
शहरी मामलों की स्थायी संसदीय समिति 20 से 25 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का दौरा करेगी। इस समिति के दौरे का मकसद दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में शहरी विकास और अन्य कल्याण परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों का विस्तार से परीक्षण करना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें