फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती विशेष: बापू को पसंद थी ये कार, अक्सर करते थे सफर

Tue, 02 Oct 2018 12:35 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
mahatma gandhi
आज यानि 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। एक धोती और कंधे पर शॉल लेकर चलने वाले के पास जाहिर है कि कोई कार तो होगी नहीं लेकिन वो अक्सर स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने मित्रों संग उनकी कार में सफर किया करते थे। आज हम आपको ऐसी ही कुछ कारों के बारे में बताएंगे जो बापू ने इस्तेमाल की ।
विज्ञापन

2 of 4
पैकार्ड 120
पैकार्ड 120 
इस पैकार्ड 120 नाम की कार का इस्तेमाल महात्मा गांधी ने सबसे अधिक किया। सन् 1940 में इस कार को खरीदा गया था। इस कार के मालिक गांधी जी के घनिष्ठ मित्र घनश्याम बिड़ला थे। 



 
विज्ञापन

3 of 4
ford T model
फोर्ड मॉडल T 
आप सोच रहें होंगे क्या फोर्ड उस समय भी कार बनाया करता था तो जवाब हॉ है, फोर्ड दुनिया की सबसे पुरानी कार कंपनी है और तब से अब तक यह अपना वर्चस्व बनाए हुए है। महात्मा गांधी ने फोर्ड मॉडल T कार को सन् 1927 में उत्तर प्रदेश में बरेली सेंट्रल जेल से रिहा होने के दौरान किया था। हालांकि कार के मालिक की अभी कोई तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस विंटेज कार को तब से कई बार खरीदा और बेचा जा चुका है और आज भी ये कार सेफ है।
विज्ञापन

4 of 4
स्टडबेकर प्रेसिडेंट कार
स्टडबेकर प्रेसिडेंट
यह कार 90 के दशक की सबसे पुरानी कारों में से एक थी। यह कार स्टडबेकर द्वारा बनाई गई पहली कार थी। इस कार को गांधी जी ने अपने कर्नाटक दौरे में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें