फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B' Day Spcl: टीम इंडिया के दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं इशांत शर्मा, जानें करियर से जुड़ी दिलचस्प बातें

Wed, 02 Sep 2020 11:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। इशांत ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 420 खिलाड़ियों का शिकार किया है। इसके अलावा वह आईपीएल में भी 72 विकेट चटका चुके हैं। आइए इशांत से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 6
इशांत शर्मा - फोटो : पीटीआई
इशांत शर्मा टीम इंडिया के दूसरे सबसे लंबे क्रिकेटर हैं। उनका कद 6.4 इंच है, जिसकी वजह से टीम मेट्स उन्हें लंबू कहकर भी बुलाते हैं। टीम इंडिया के सबसे लंबे क्रिकेटर अबय कुरुविला थे, जिनका कद 6.6 इंच था।
विज्ञापन

3 of 6
ishant sharma
बहुत ही कम लोग यह बात जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग इशांत के सबसे पसंदीदा शिकार रहे हैं। हालांकि इशांत ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एंड्र्यू स्ट्रॉस को सबसे ज्यादा नौ बार आउट किया है। वहीं पोंटिंग और क्लार्क को वह 7-7 बार आउट कर चुके हैं।

4 of 6
- फोटो : ट्विटर
इशांत ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। दोनों ने फर्स्ट क्लास करियर और रणजी ट्रॉफी में एक साथ डेब्यू मैच खेला था। ऑस्ट्रेलियाई दौरे (2011-12) पर इशांत ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। इस दौरे पर मेलबर्न में दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में इशांत ने 152.2 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से गेंद डाली थी।
विज्ञापन

5 of 6
इशांत शर्मा
इसके अलावा इशांत के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज है। दरअसल एलिस्टेयर कुक (294), माइकल क्लार्क (329*) और ब्रैंडन मैकुलम ने (302) टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में बड़ी पारियां खेली हैं। अजीब बात है कि इतना विशाल स्कोर बनाने वाले इन सभी खिलाड़ियों को मैच में इशांत ने जीवनदान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में 9वें विकेट के लिए इशांत ने वीवीएस लक्ष्मण के साथ मिलकर सर्वाधिक रन की साझेदारी की थी। दोनों ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2010-11 नौवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें