फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से बिक रही है Kia Sonet एसयूवी: इस साल पहले तीन महीने में 25000 से ज्यादा कारें बिकीं, जानें इसकी खूबियां

Mon, 26 Apr 2021 08:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia
Kia Motors (किआ मोटर्स) ने भारतीय बाजार में अपनी दो एसयूवी - Seltos (सेल्टोस) और Sonet (सोनेट) की बदौलत काफी बढ़िया प्रदर्शन बरकरार रखा है। कंपनी ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। बहुत कम समय में यह अपने सगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हो गई। भारत में किआ की कामयाबी में सोनेट की काफी अहम भूमिका है। किआ इस साल के पहले तीन महीनों के दौरान भारत में सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 25,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में सफल रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
धुआंधार बिक्री
किआ ने Sonet एसयूवी की मार्च 2021 में 8,498 यूनिट्स बेचीं। जबकि फरवरी 2021 में कंपनी ने इस कार की 7,997 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी महीने-दर-महीने की बिक्री के लिहाज से इस कार ने फरवरी की तुलना में मार्च में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। वहीं जनवरी में किआ ने सोनेट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की 8,859 यूनिट्स की बिक्री की थी। कुल मिलाकर, इस साल जनवरी से मार्च के बीच किआ सोनेट की 25,354 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
विज्ञापन

3 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia
काफी लोकप्रिय है यह कार
भारत में सोनट ने पिछले साल सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में धमाकेदार शुरुआत की थी। और तब से इसकी बिक्री में लगातार इजाफा हुआ है। अब कोरियाई कार निर्माता की कुल मासिक बिक्री में सोनेट की हिस्सेदारी लगभग 50 फीसदी है। सोनेट की लोकप्रियता और इसकी धुआंधार बिक्री के कारण किआ मोटर्स ने नवंबर में सालाना आधार पर 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी। 

सोनेट के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप्स, प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, 16-इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इस एसयूवी में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 4.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, अलॉय पैडल्स, एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं। 

4 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia
कीमत और मुकाबला
Kia Sonet एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। जबिक टॉप-स्पेक मॉडल की कीमत एक्स-शोरूम कीमत 13.19 लाख रुपये तक है। भारतीय बाजार में Sonet का मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Nissan Magnite, Renault Kiger, Tata Nexon के साथ-साथ Mahindra XUV300 जैसी एसयूवी से है।
विज्ञापन

5 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia
इंजन और माइलेज
किआ सोनेट अकेली एसयूवी है जो तीन इंजन और पांच ट्रांसमिशन के साथ आती है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने के लिए मिलता है। सोनेट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। GTX+ वैरिएंट में 1.0 लीटर पेट्रोल टर्बो 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) ट्रांसमिशन मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 1.5 लीटर डीजल टर्बो इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ आता है। इस सेगमेंट में यह अकेली गाड़ी है, जिसमें डीजल इंजन में टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन मिलता है।

इसका 1.2 लीटर 4-सिलंडर पेट्रोल इंजन 83 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.0 लीटर 3-सिलंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.5 लीटर 4-सिलंडर टर्बो डीजल इंजन 115 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 
विज्ञापन

6 of 9
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
माइलेज 
वहीं माइलेज के मामले में यह बेहद किफायती है और इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियों की पीछे छोड़ देती है। सोनेट का पेट्रोल इंजन 18.4 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 24.1 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

7 of 9
Kia Sonet Rear - फोटो : For Refernce Only
बंद करेगी कुछ वेरिएंट
किआ सोनेट के HTK Plus टर्बो पेट्रोल और HTK Plus डीजल ऑटोमैटिक जैसे कुछ ट्रिम्स को बंद कर सकती है। हाल ही इस बारे में लीक हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जल्द ही HTX DCT टर्बो पेट्रोल, HTX पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में नए वेरिएंट ला सकती है। 

8 of 9
Kia Sonet Interior - फोटो : Kia Motrors
शानदार फीचर्स
सोनेट इस सेगमेंट की अकेली ऐसी कार है, जिसमें पहली बार लग्जरी गाड़ियों के फीचर बेहद किफायती दामों में दिए गए हैं। पहली बार इस सेगमेंट की किसी एसयूवी में 10.25 इंच की एचडी टचस्क्रीन मिलती है, जिसमें नेविगेशन और लाइव ट्रैफिक जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, प्रदूषण से बचाव के लिए इसमें स्मार्ट एयर प्यूरीफायर, बोस 7-स्पीकर प्रीमियम साउंड सिस्टम, एलईडी साउंड मूड लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और कूलिंग फंक्शन का फीचर मिलता है। 
विज्ञापन

9 of 9
Kia Sonet Compact SUV ventilated front seats - फोटो : Kia Motrors
इसके साथ ही इस एसयूवी में यूवीओ कनेक्ट के जरिए रिमोर्ट इंजन स्टार्ट, ओवर-द-एयर (ओटीए) मैप अपडेट्स का फीचर मिलता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक मॉडल्स में मल्टी-ड्राइव और ट्रैक्शन मोड्स के साथ ग्रिप कंट्रोल जैसे फीचर भी मिंलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें