फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च से पहले Kia Sonet के फीचर्स हुए लीक, जानें आपके लिए क्या होगा खास?

Sun, 16 Aug 2020 11:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors
Kia Motors (किया मोटर्स) ने हाल ही में अपनी सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet के प्रोडक्शन मॉडल को दुनियाभर में पेश किया था। इस गाड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा और दुनिया के कई देशों में नियार्त किया जाएगा। किया मोटर्स ने Kia Sonet के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो-2020) में पेश किया था। इसका प्रोडक्शन मॉडल काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही है। इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी से जुड़ी कई और जानकारियां सामने आई हैं। इनमें गाड़ी का डायमेंशन और कलर वेरिएंट शामिल है। हालांकि, कंपनी ने इन फीचर्स को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हम आपको मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर संभावित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

क्या होगा डायमेंशन?


रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sonet की लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1790 मिलीमीटर और ऊंचाई 1647 मिलीमीटर हो सकती है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2500 और ग्राउंड क्लियरेंस 211 मिलीमीटर होगा।


कितने कलर वेरिएंट्स में आएगी Kia Sonet?


रिपोर्ट्स की मानें तो Kia Motors अपनी Kia Sonet को क्लियर व्हाइट, स्टील सिल्वर, इन्टेंस रेड, ग्रेविटी ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, इंटेलिजेंसी ब्लू और बेज गोल्ड कलर वेरिएंट्स में उतार सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

Kia Sonet का लुक 


Kia ने इसमें एलईडी हेड लाइट्स (जिसे कंपनी क्राउन ज्वेल कहती है) के साथ एलईडी डीआरएल दिया है, जो साइड इंडीकेटर्स से इंटीग्रेटेड है। इसमें टर्बो शेप्स फ्रंट सिक्ड प्लेट्स दिए गए हैं। Kia Seltos की तरह ही कंपनी अपनी नई Sonet को GT Line और Tech Line दोनों में लॉन्च कर सकती है। GT Line कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को स्पोर्टी लुक देगी। इस नई कार को रेड कलर का एक्सेंट दिया गया है।


मुकाबला 


लॉन्च होने के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में Hyundai Venue से लेकर Maruti Suzuki की Vitara Brezza और Mahindra XUV300 को कड़ी टक्कर देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी अपनी Sonet को त्योहारी सीजन के आसपास भारत में लॉन्च कर सकती है।

 

4 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

सेफ्टी फीचर्स 


सुरक्षा के लिए Kia Sonet में छह एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ऑटो हेड लाइट्स, ब्रेक असिस्ट (BA), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर्स मिलेंगे
 

फीचर्स


Kia Sonet में बोस का सात स्पीकर वाला साउंड सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस एसयूवी को मॉर्डन और डायनैमिक अपील दिया गया है। इसमें 10.25-इंच का HD स्क्रीन दिया गया है। इसका डैशबोर्ड काफी हद तक Seltos की तरह होगा, जिसमें ग्राहकों को यूवीओ कनेक्टिविटी का विकल्प मिलेगा। इसमें ग्राहको को लाइव ट्रैफिक इंफॉर्मेशन के साथ ओवर-द-एयर (OTA) मैप अपडेट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Sonet - फोटो : Kia Motors

परफॉर्मेंस


Kia Sonet भारतीय बाजार में दो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। इनमें रिफाइंड स्मार्टस्ट्रीम 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और परफॉर्मेंस ओरिएंटेड 1.0-लीटर टर्बो GDi इंजन शामिल होगा। कंपनी इसे डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है। 

ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड iMT (क्लच-लेस ट्रांसमिशन) का विकल्प भी मिलेगा। बता दें कि Hyundai ने इस जुलाई महीने में iMT से लैस अपनी Venue को लॉन्च किया था। इसके अलावा Kia Sonet में ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCT चुनने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें