फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos की बुकिंग 23,000 के पार, इसमें हैं BMW और Audi जैसे फीचर्स

Fri, 09 Aug 2019 03:58 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
किआ सेल्टॉस - फोटो : Social
22 अगस्त को Kia Seltos भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने 16 जुलाई को Seltos की बुकिंग शुरू की थी और अब तक इसे 23,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। लॉन्च से पहले किसी कार को इतनी बुकिंग मिलना ये साफ़ दर्शाता है कि गाड़ी के हिट होने की चांस बहुत ज्यादा हैं ।
विज्ञापन

तगड़ा होगा मुकाबला

2 of 4
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू - फोटो : Social
मौजूद समय में Kia Motors के पास देशभर में 192 डीलरशिप्स मौजूद हैं। आपको बता दें कि Seltos हैदराबाद, बैंगलोर, अहमदाबाद और सिलीगुड़ी सहित अन्य शहरों के डीलरशिप पर पहुंच चुकी है। भारत में किआ मोटर्स की Seltos पहली SUV है, जिसके लिए कंपनी काफी लम्बे समय से तयारी कर रही है Seltos के बाद कंपनी अन्य मॉडल भी जल्द ही भारत में उतारेगी। फिलहाल Seltos का  सीधा मुकाबला Hyundai क्रेटा, टाटा हैरियर और MG हेक्टर  से होगा।
विज्ञापन

कीमत

3 of 4
किआ सेल्टोस - फोटो : KIA
सोर्स और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ अपनी नई सेल्टॉस को भारत में 9.99 लाख रुपये में उतार सकती है। जबकि इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 17 लाख रुपये तक जा सकती है। ये संभावित कीमतें हैं वही किआ मोटर्स की तरफ से भी कीमत को लेकर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन

इंजन और फीचर्स

4 of 4
किआ सेल्टोस - फोटो : Social
सेल्टोस को तीन इंजन ऑप्शन में उतारा जायेगा। जिसमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड GDI पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। ये सभी इंजन बीएस-6 नॉर्म्स में होंगे। Seltos में  6 एयरबैग, एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण, वाहन स्थिरता प्रबंधन, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें तीन ड्राइव मोड जैसे नार्मल, इको और स्पोर्ट मिलेंगे जबकि टेरेन मोड में वेट, मड और सैंड मिलेंगे, जिन्हें सेंटर कंसोल पर स्थित रोटरी नॉब का उपयोग करके चुना जा सकता है ।  
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें