फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीलंका में केन विलियमसन के लिए गजब की दीवानगी, मैच के दौरान काटा जन्मदिन पर केक

Fri, 09 Aug 2019 03:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप फाइनल में मेजबान इंग्लैंड के हाथों बाउंड्री काउंट के आधार पर हार का सामना करना पड़ा था। इस हार को भी कीवी कप्तान विलियम्सन ने शालीनता से स्वीकारा था और इसके लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी। दिनों-दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। सिर्फ न्यूजीलैंड में ही नहीं बल्कि अब तो दुश्मन भी उनके मुरीद हो चुके हैं, इसकी बानगी गुरुवार को केन के जन्मदिन के मौके पर देखने को मिली।
विज्ञापन

2 of 4
केन विलिसमयन - फोटो : सोशल मीडिया
बीते गुरुवार (8 अगस्त) को न्यूजीलैंड का यह कप्तान 29 साल का हो गया। वैसे तो बर्थडे पर उन्हें दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी, लेकिन श्रीलंकाई फैंस ने इस दिन को खास बना दिया। विलियम्सन श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे थे, जब उनके जन्मदिन के लिए श्रीलंकाई फैंस केक लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 4
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
यह मुकाबला कातुनायके में खेला जा रहा है और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने इसके फोटोज और वीडियो पोस्ट किए। एसएलसी ने इसका कैप्शन दिया, बर्थडे मनाने का शानदार तरीका। केन विलियम्सन ने अभ्यास मैच के दौरान श्रीलंकाई फैंस के साथ केक खाकर अपना 29वां जन्मदिन मनाया।

विज्ञापन

4 of 4
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दानुष्का गुणतिलका (98) और सदिरा समरविक्रमा (80) ने पहले विकेट के लिए 154 रनों की भागीदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अशान प्रियंजन 56 रन बनाकर नाबाद है। एंजेलो परेरा ने 32 और पाथुम निशांका ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें