फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Sportage: इस शानदार एसयूवी की पांचवीं पीढ़ी मॉडल का हुआ ग्लोबल डेब्यू, जानें खास बातें

Tue, 06 Jul 2021 12:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी Kia Sportage (किआ स्पोर्टेज) की पांचवीं पीढ़ी का ग्लोबल डेब्यू किया है।
विज्ञापन
1 of 5
Kia Sportage - फोटो : Kia
दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Kia ने अपनी Kia Sportage (किआ स्पोर्टेज) की पांचवीं पीढ़ी का ग्लोबल डेब्यू किया है। एसयूवी को एक नए आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। वाहन निर्माता का दावा है कि Sportage का यह नया वर्जन एक ड्राइवर-केंद्रित डिजाइन के साथ आता है जिसमें एक इंटीग्रेटेड घुमावदार डिस्प्ले मिलता है जो कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी से लैस है। नई Sportage में एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है। इसके साथ ही कार के इंटीरियर और इंजन में भी बदलाव देखने को मिले हैं।  

Kia Sportage उन बाजारों में किआ की ओर से एक मजबूत उत्पाद पेशकश जारी रखने का वादा कर रही है जहां इसे इस समय पेश किया जाता है। कंपनी ने हाल में बताया था कि Seltos (सेल्टोस) के साथ Sportage एसयूवी की, जून के महीने में किआ की ग्लोबल सेल्स को बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। इसके साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि Sportage का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल बिक्री को बनाए रखने में मदद करना जारी रखेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Kia Sportage - फोटो : Kia
Kia Sportage का केबिन और फीचर्स
Sportage के लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल को एक नए आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है और दावा किया गया है कि इसमें प्रीमियम इंटीरियर के साथ ड्राइवर-केंद्रित डिजाइन दिया गया है जो एक बड़े और घुमावदार डिस्प्ले द्वारा हाइलाइट किया गया है। यह इंटीग्रेटेड डिस्प्ले कई तरह की कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी के साथ आती है। यह 12-इंच बड़ा है और इसमें एक पतला टचस्क्रीन पैड मिलता है और यह लेटेस्ट जेनरेशन की फुल पतली-फिल्म-ट्रांजिस्टर लिक्विड-क्रिस्टल डिस्प्ले से लैस है। इसमें ओटीए अपडेट होंगे और इसमें वे शामिल हैं जो नेविगेशन के लिए चाहिए होते हैं। नई स्पोर्टेज के केबिन के अन्य अहम हाइलाइट्स में सॉफ्ट-टच स्विच के साथ एक सेंटर कंसोल, ऑपरेटिंग सिस्टम कॉन्फिगरेशन, अपहोल्डर और स्टोरेज शामिल हैं। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग के लिए भी जगह दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kia Sportage - फोटो : Kia
Kia Sportage के सेफ्टी फीचर्स
Kia Sportage में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें बेहतर टॉर्सनल रिजिडिटी है। इसमें ड्राइवर एयरबैग, पैसेंजर एयरबैग, साइड कर्टेन एयरबैग और लो-साइड एयरबैग मिलते हैं। इसमें हाईवे ड्राइविंग असिस्ट भी है जो ड्राइवरों को आगे के वाहन से सुरक्षित दूरी और स्पीड बनाए रखने में मदद करता है और वाहन को उसकी लेन पर बनाए रखने में मदद करता है। कुछ अन्य हाइलाइट्स में नेविगेशन-आधारित स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल (NSCC), ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन-अवॉइडेंस असिस्ट (BCA), ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM) और रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट (RSPA) शामिल हैं। 

4 of 5
Kia Sportage - फोटो : Kia
Kia Sportage का इंजन और पावर
नई Sportage एसयूवी में 1.6-लीटर TGDI इंजन मिल सकता है। यह इंजन 177 hp का पावर और 265 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। इसके अलावा एक ज्यादा पावरफुल R2.0-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। यह इंजन 183 hp का पावर और 416 Nm का टार्क जेनरेट करता है। 1.6-लीटर TGDI इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (7DCT) और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। जबकि R2.0-लीटर डीजल के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। Sportage रेंज में हाइब्रिड (HEV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल भी होंगे।

Kia Sportage की साइज
नई Kia Sportage के साइज की बात करें तो इसकी लंबाई 4,660 mm, चौड़ाई 1,865 mm और ऊंचाई 1,660 mm है। इसमें एक बड़ा 2,755 mm का व्हीलबेस मिलता है। इस एसयूवी में 637 लीटर बूट स्पेस मिलता है जिसे फ्लैट-बेड स्पेस के लिए पिछली सीटों को फोल्ड करके बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2022 Kia Sportage - फोटो : Kia India
Kia Sportage का एक्सटीरियर और डिजाइन
नई प्रीमियम 5-सीटर एसयूवी Sportage में बिल्कुल नए डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्रांड की नई फ्लैगशिप EV6 इलेक्ट्रिक कार के स्टाइल का भी प्रभाव दिखाई पड़ रहा है। किआ की नई डिजाइन लैंग्वेज को ऑपोजिट्स युनाइटेड कहा जाता है। यह नई स्पोर्टेज के एक्सटीरियर डिजाइन हाइलाइट्स के तौर पर देखी जा सकती है। इसकी वजह से इस एसयूवी का लुक काफी एग्रेसिव और बेहतर डिजाइन कैरेक्टर वाला है। 

एक ब्लैक ग्रिल ग्राफिक एसयूवी के फ्रंट की चौड़ाई में फैली हुई है और इसमें बूमरैंग के आकार के एलईडी डीआरएल दिए गए हैं, जिसके पीछे मैट्रिक्स एलईडी हेड लाइट मौजूद हैं। साइड से, Sportage को मजबूत बॉडी लाइन्स मिलती हैं और एक क्रोम बेल्टलाइन भी शामिल की गई है। जबकि रियर लाइट्स में एक स्लिम हॉरिजॉन्टल डिजाइन है। फ्लोटिंग साइडलाइन अब पहले से कहीं ज्यादा स्पोर्टी है क्योंकि यह धीरे-धीरे पीछे की ओर उठती है और डी-पिलर पर टॉप पर पहुंचती है। एसयूवी की ऊपरी बॉडी को भी री-डिजाइन किया गया है, जो पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट हो गई है।  नया स्पोर्टेज में 17, 18 या 19-इंच के पहिये मिलते हैं, जो वेरिएंट और स्पेक पर निर्भर करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें