नई Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को 'जर्मन कार ऑफ द ईयर' (GCOTY) अवार्ड्स की 'प्रीमियम' श्रेणी में '2022 जर्मन कार ऑफ द ईयर' चुना गया है। इस कार को यह प्रतिष्ठित सम्मान ऐसे समय में मिला है जब यह क्रॉसओवर दुनिया भर में अपनी बहुप्रतीक्षित शुरुआत करना जारी रखे हुए है।
इनसे है मुकाबला
EV6 ने इस सम्मान को हासिल करने के लिए कई दावेदारों से मुकाबला किया। इनमें Hyundai IONIQ 5 (ह्यूंदै IONIQ 5), Volkswagen ID.4 (फॉक्सवैगन ID.4), Audi Q4 e-tron (ऑडी Q4 ई-ट्रॉन) और Mercedes-Benz C-Class (मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास) और कई अन्य कारें शामिल थीं। ऑटोमोबाइल के 20 पत्रकारों की एक जूरी ने ओवरऑल कैटेगरी के विजेता को तय करने के लिए 25,000 और 50,000 यूरो के बीच के बेस प्राइस वाले नए मॉडलों का मूल्यांकन किया।
ह्यूंदै मोटर ग्रुप के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर ल्यूक डोनकरवॉल्के ने कहा, "ईवी 6 न सिर्फ हमारे नए इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर आधारित किआ की पहली कार है। बल्कि यह पहली कार भी है जो हमारे नए और बोल्ड ऑपोजिट यूनाइटेड डिजाइन फिलॉसफी के साथ-साथ नए कंपनी लोगो को भी शामिल करती है।" उन्होंने कहा, "ईवी6 की भावनात्मक डिजाइन, डायनमिक परफॉर्मेंस, प्रभावशाली ड्राइविंग रेंज और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग क्षमताएं वास्तव में इसे एक खास कार बनाती हैं। हमें जर्मन कार ऑफ द ईयर का प्रीमियम पुरस्कार हासिल करने पर गर्व है जो हमारी डायनमिक किआ टीम के शानदार काम को गवाही देता है।"
विज्ञापन
2 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
Kia ने हाल ही में अमेरिका में EV6 की बुकिंग शुरू की थी। जिसमें बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में कार का पहला लॉट बिक गया। पहली लॉट में इस इलेक्ट्रिक कार की 1500 यूनिट्स रखी गई थीं, जिन्हें ग्राहकों ने कुछ देर ही बुक कर डाला। Kia EV6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की खासियत यह है कि इसकी बैटरी को सिर्फ 5 मिनट में इतना चार्ज किया जा सकता है कि यह 112 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। बता दें कि किआ मोटर्स की यह इलेक्ट्रिक कार ज्यादा रेंज देने वाली Tesla की कारों को कड़ी टक्कर देगी।
विज्ञापन
3 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
कार के 3 वेरिएंट्स
Kia EV6 कंपनी की पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक कार है जिसे हाल ही में पेश किया गया था। Kia EV6 कार कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म (E-GMP या इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) पर तैयार की गई है। इस प्लेटफॉर्म को Hyundai IONIQ 5 में भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसे एसयूवी को तीन ट्रिम्स - EV6, EV6 GT और EV6 GT Line में पेश किया गया है। इसके अलावा Kia EV6 कंपनी की नई डिजाइन फिलॉसफी का पहला उदाहरण है जो कंपनी की आनेवाली कारों में दिखाई देगी। EV6 को ब्रांड के नए डिजाइन फिलॉसफी 'ओपोजिट्स यूनाइटेड' के तहत डिजाइन किया गया है, जो प्रकृति और मानवता में पाए जाने वाले विरोधाभासों से प्रेरणा लेता है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में कंपनी का नया लोगो भी देखने को मिलेगा।
4 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
बैटरी और डायमेंशन
Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार में दो बैटरी पैक मिलेगा। लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 77.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। वहीं, कार के स्टैंडर्ड वेरिएंट में 58.0 kWh का बैटरी पैक मिलता है। EV6 GT-line में ये दोनों बैटरी पैक दिया गया है। लेकिन EV6 GT को सिर्फ लॉन्ग रेंज बैटरी पैक मिलेगा। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसमें 2-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन दिया गया है। EV6 की लम्बाई 4,680 mm, चौड़ाई 1,880 mm और ऊंचाई 1,550 mm है। इस कार का व्हीलबेस 2,900 mm का है।
विज्ञापन
5 of 7
Kia EV6 Electric Car
- फोटो : Kia
पावर और स्पीड
EV6 का लॉन्ग रेंज वेरिएंट के 2-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 77.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्जिंग पर 510 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। इसमें 168 kW पावर का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो 229 PS का पावर जेनरेट करता है। वहीं 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 239 kW पावर का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह मोटर 325 PS का पावर जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी सिर्फ 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
EV6 का स्टैंडर्ड रेंज वेरिएंट के 2-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 125 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। वहीं इसके 4-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 173 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। यह वेरिएंट सिर्फ 6.2 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
GT ट्रिम की पावर
EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के 4-व्हील ड्राइव GT वर्जन में 430kW का डुअल मोटर दिया गया है। यह 740 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह वेरिएंट सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा है। बता दें कि इस वेरिएंट में एक विशेष लिमिटेड स्लीप सॉफ्टवेयर मिलता है।
विज्ञापन
6 of 7
Kia EV6 Electrci Car
- फोटो : Kia
चार्जिंग और ड्राइविंग रेंज
Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार में 800 वोल्ट और 400 वोल्ट का चार्जिंग सिस्टम मिलता है। यह EV6 कार को सिर्फ 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसद तक चार्ज कर देती है। खास बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 4 मिनट 30 सेकेंड में इतना चार्ज हो जाती है कि 100 की दूरी तक का सफर आसानी से तय कर सकती है। कंपनी का दावा है कि Kia EV6 इलेक्ट्रिक एसयूवी फुल चार्जिंग पर 510 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देगी।
इंटीरियर और फीचर्स
EV6 के इंटीरियर की बात करें तो किआ आपको इस सेगमेंट की किसी कार से ज्यादा स्पेस देने का वादा करती है। जहां ह्यूंदै में एक फ्लैट डैशबोर्ड डिजाइन मिलता है, वहीं EV6 में ड्राइवर की सीट के चारों ओर कॉकपिट को समेटा गया है। इसमें एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन को एक घुमावदार ब्लैक डैशबोर्ड में इंटीग्रेट किया गया है। इसमें एक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दी गई है। सामने की सीटों के बीच एक फ्लोटिंग दो-मंजिला सेंटर कंसोल मिलता है, जिसमें स्टार्ट बटन, रोटेटिंग गियर लीवर मिलता है। इसके साथ ही एक काफी स्पेस वाला स्टोरेज कंपार्टमेंट जैसा भी कुछ मौजूद है।