फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: चीन में है मिस्र से भी बड़ा 8 हजार साल पुराना पिरामिड, जानिए इस रहस्य को दुनिया से क्यों छिपाता है ड्रैगन

Wed, 27 Oct 2021 05:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चीन ने कई चीजों को छिपाकर रखा हुआ है जिन्हें वह दुनिया के सामने नहीं आने देता है। चीन में ऐसे ही रहस्यमय पिरामिड हैं जिसके बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है। इन रहस्यमयी पिरामिड की सुरक्षा चीनी सेना करती है। माना जाता है कि इस पिरामिड में चीन के इतिहास से कई बड़े राज जुड़े हो सकते हैं जिसकी वजह से ड्रैगन इसे दुनिया से छिपाकर रखा हुआ है। 

1000 फीट ऊंचा है पिरामिड

ये पिरामिड चीन के शहर शियान से करीब 100 किलो मीटर दूर जंगलों के बीच स्थित हैं। पिरामिड के आकार में बने इन टिलों के रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। पिरामिड के रहस्यों को चीन सदियों से छिपाकर रखा हुआ है। साल 1912 में एक अमेरिकी व्यापारी जिनका नाम फ्रेड मेयर श्रोडर था वह वहां पर पहुंचे। इसके बाद दुनिया को इन पिरामिड के बारे में जानकारी मिली। 
विज्ञापन

2 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
अमेरिकी व्यापारी ने अपनी डायरी में इसका खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि इन जगलों में 1000 फीट ऊंचा और उससे भी अधिक लंबा पिरामिड है। इसके बाद अमेरिकी एयरफोर्स के पायलट जेम्स गॉजमन ने इस पिरामिड को देखा था। उन्होंने बताया कि यह मिस्र के ग्रेट पिरामिड से भी ऊंचा है और इसके ऊपर क्रिस्टल की तरह रत्न लगा था।
विज्ञापन

3 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
चीनी सेना करती है सुरक्षा

जर्मन इन्वेस्टिगेटर हार्टविग हॉसडॉर्फ ने 90 के दशक के दौरान इन पिरामिडों को खोजने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। उनको जनकारी मिली कि चीनी सेना इनकी सुरक्षा कर रही है। बताया जाता है कि इन 8000 साल पुराने पिरामिड पर पेड़ और घास उग गई हैं। दूर से ये पहाड़ी की तरह नजर आते हैं। इसे नजदीक से ही देखा जा सकता है। माना जाता है कि इनमें शाही लोगों को दफनाया गया है इसलिए इसकी सुरक्षा की जाती है। 
विज्ञापन

4 of 4
चीन में है 8 हजार साल पुराना पिरामिड (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

क्यों रखा है छिपाकर 

पश्चिमी देशों के पुरातत्वविदों ने मिली कुछ फोटो को देखने के बाद दावा किया है कि उन पर झाड़ियां लगाई गई हैं जिससे रहस्य को दुनिया से छिपाकर रखा जा सके। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यहां पर शासकों और कीमती वस्तुओं को छिपाया गया है। इसलिए ही चीनी सेना यहां कड़ा पहरा देती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें